राजकोट में पैंगोलिन तस्करी का पर्दाफाश, 22 करोड़ रुपये के जानवर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Gujarat: Pangolin smuggling busted in Rajkot, two accused arrested with animal worth Rs 22 crore

Gujarat: गुजरात के राजकोट में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (एसओजी) ने गिर सोमनाथ जिले के घंटवाड़ गांव में छापा मारकर एक दुर्लभ पैंगोलिन को बचाया। इसकी कीमत लगभग 22 करोड़ रुपये बताई जा रही है।    GujaratGujarat

Read Also: मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट के पास जूते के शोरूम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

आरोपी पैंगोलिन को अवैध वन्यजीव बाजार में बेचने की कोशिश कर रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को पैंगोलिन एक कमरे में बंद मिला। दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया और अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जांच में पता चला है कि आरोपी पैंगोलिन को बेचने की योजना बना रहे थे, जिसकी चीन के पारंपरिक चिकित्सा बाजार में काफी मांग बताई जाती है। वहां इसके शल्क को औषधीय गुणों वाला माना जाता है।

Read Also: अंतिम चरण में छठ पूजा की तैयारियां, श्रद्धालुओं ने की व्यवस्था और साफ सफाई की तारीफ

राजकोट क्राइम ब्रांच के एसीपी भरत बसिया ने बताया कि 24 अक्टूबर को डीसीपी जगदीश बांगरवा को सूचना मिली थी कि एक “पैंगोलिन” नामक दुर्लभ जानवर राजकोट में बेचा जाने वाला है। उन्होंने कहा, ये नाम हमारे लिए नया था। हमने जब वन विभाग से पूछा तो उन्होंने भी कहा कि उन्होंने ऐसा जानवर कभी नहीं देखा। शुरुआत में हमें शक था कि यह धोखाधड़ी हो सकती है, लेकिन मामला वन्यजीवों से जुड़ा होने के कारण हमने तुरंत जांच शुरू की। Gujarat

सूत्रपाड़ा तालुका के गंगेथा गांव के निवासी बिजल जीवाभाई सोलंकी से पूछताछ में इस तस्करी का सुराग मिला। उनकी जानकारी के आधार पर एसओजी टीम ने छापा मारकर पैंगोलिन को बरामद किया। वन विभाग अब ये पता लगाने में जुटा है कि क्या ये मामला किसी बड़े तस्करी नेटवर्क से जुड़ा है। बरामद पैंगोलिन को सुरक्षित रूप से वन अधिकारियों को सौंप दिया गया है और उसका चिकित्सकीय परीक्षण और पुनर्वास किया जा रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *