महाराष्ट्र में महिला डॉक्टर की आत्महत्या का मामला! पुलिस ने कहा- पीड़िता और आरोपी लगातार संपर्क में थे

Maharashtra: Female doctor commits suicide in Maharashtra! Police say victim and accused were in constant contact

Maharashtra: महाराष्ट्र (Maharashtra) के सतारा जिले में कथित तौर पर आत्महत्या करने वाली एक महिला डॉक्टर के मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि पीड़िता, गिरफ्तार आरोपी गोपाल बदाने और प्रशांत बनकर लगातार संपर्क में थे। एसपी तुषार दोशी ने मीडिय को बताया कि अब तक की हमारी जांच से पता चला है कि आरोपी गोपाल बदाने और प्रशांत बनकर पीड़िता से बातचीत कर रहे थे। मैं आगे कोई जानकारी साझा नहीं कर सकता क्योंकि जांच जारी है। Maharashtra

Read Also: चीन और आसियान ने विस्तारित मुक्त व्यापार समझौते पर किए हस्ताक्षर

मध्य महाराष्ट्र के बीड जिले की रहने वाली और सतारा के एक सरकारी अस्पताल में तैनात 28 साल की महिला डॉक्टर 23 अक्टूबर की रात फलटन कस्बे के एक होटल के कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली थी। अपनी हथेली पर लिखे सुसाइड नोट में उन्होंने आरोप लगाया कि सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदाने ने कई बार उनके साथ बलात्कार किया, जबकि सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बनकर ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। सब-इंस्पेक्टर और इंजीनियर को 25 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। महिला की एक रिश्तेदार ने पहले दावा किया था कि गिरफ्तारी के बाद जब आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए फलटण के सरकारी अस्पताल लाया गया, तो पुलिस ने उन पर मेडिकल रिपोर्ट बदलने का दबाव डाला।

Read Also: बिजली के तारों के संपर्क में आई बस, 2 लोगों की मौत और 5 झुलसे

इस बीच, महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकनकर ने सोमवार को कहा कि डॉक्टर दिवाली पर आरोपी प्रशांत बनकर के घर गई थीं और उनके बीच बहस हुई, जिसके बाद वो चली गईं। रूपाली चाकनकर ने सतारा जिले के फलटण में मीडिया से कहा, मृतका और दोनों आरोपियों के कॉल रिकॉर्ड से पता चलता है कि मृतका मार्च तक पीएसआई बदाने के संपर्क में थी और उसके बाद उनके बीच कोई बातचीत नहीं हुई। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस मामले में कोई और व्यक्ति भी शामिल था।  Maharashtra

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *