BJP: पीएम मोदी ने बिहार चुनाव पर मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में महिला कार्यकर्ताओं से किया संवाद

BJP: पीएम मोदी ने आज नमो ऐप के जरिए एनडीए महिला कार्यकर्ताओं से मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में संवाद किया।इस वर्चुअल कार्यक्रम में पीएम ने बिहार की माताओं-बहनों को एनडीए सरकार की गारंटी बताया। पहले चरण की वोटिंग से ठीक दो दिन पहले पीएम ने इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में जोश भरने वाला संवाद किया है।दिल्ली से वर्चुअल जुड़ाव के जरिए पीएम मोदी ने बिहार की महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि – “इस चुनाव में बिहार का कार्यकर्ता जी-जान से जुटा हुआ है।

Read Also: सोनाक्षी सिन्हा की नई चाहत! रीजनल फिल्में करने को तैयार

हर रैली रिकॉर्ड तोड़ रही है, और उसमें बहनें-बेटियां सबसे आगे हैं।” उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार भाजपा की महिला कार्यकर्ताएं ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संकल्प के साथ शानदार काम कर रही हैं। पीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “एनडीए की जीत पक्की है, बहुत भारी जीत हो रही है। बिहार में जो विकास हो रहा है, वो गरीब, दलित, महादलित, पिछड़े और अति-पिछड़ों के लिए है।”

Read Also: Hyderabad: तेलंगाना में सियासी हलचल तेज, क्रिकेटर अजहरुद्दीन बने अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री

पीएम मोदी ने महिलाओं की सशक्तिकरण योजनाओं का भी जिक्र किया।पीएम मोदी ने कहा कि बिहार सरकार ने उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए 25 लाख महिलाओं के खातों में 10,000 रुपये ट्रांसफर किए हैं। “एनडीए सरकार ही बहनों-बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है,” ये कहते हुए पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से हर बूथ को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में एक महिला कार्यकर्ता ने पीएम मोदी से कहा कि, “बिहार में लोकतंत्र के इस पर्व को लेकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है।” जवाब में पीएम ने कहा, “आपके इस जोश से जीत का कोई संदेह नहीं। जुलूस निकालकर लोगों को मतदान केंद्र तक ले जाइए।” ये संवाद न सिर्फ प्रेरणादायक था, बल्कि चुनावी रणनीति पर भी केंद्रित रहा।दरअसल पीएम मोदी की वर्चुअल संवाद की यह पहल चुनाव का अभियान है, जो बूथ-स्तरीय संगठन को मजबूत करने पर केंद्रित है। पहले भी चुनावी राज्यो में इसी अभियान के तहत पीएम मोदी कार्यकर्ताओं से संवाद कर चुके हैं, जिससे पार्टी को अच्छे परिणाम मिले है।बहरहाल बिहार चुनाव का ये संवाद एनडीए के लिए बड़ा बूस्टर साबित हो सकता है। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को 121 सीटों पर होनी है, जहां कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *