ड्रग्स मामले में इन्फ्लुएंसर ओरी मुंबई पुलिस के सामने हुए पेश

Maharashtra: Influencer Ori appears before Mumbai Police in drugs case

Maharashtra: इंफ्लुएंसर ओरी यानी ओरहान अवतरमणि बुधवार यानी की आज 26 नवंबर को मुंबई पुलिस के सामने एक ड्रग जब्ती मामले में अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे। एक अधिकारी ने ये जानकारी दी।  Maharashtra

Read Also: सर्दियों का गेम चेंजर ड्रिंक! दूध में भिगोएं खजूर और कई बीमारियों से पाएं निजात…

अधिकारी के अनुसार, ओरी दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की घाटकोपर यूनिट के दफ्तर पहुंचे। उन्हें पिछली गुरुवार 27 नवंबर को ही बुलाया गया था लेकिन उन्होंने थोड़ा और समय मांगा था। पुलिस के अनुसार, मोहम्‍मद सलीम मोहम्‍मद सोहेल शेख ना म के आरोपी से पूछताछ के दौरान ओरी का नाम सामने आया। ये आरोपी 252 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन ड्रग जब्ती मामले का मुख्य संदिग्ध है।

Read Also: सीहोर में वीआईटी परिसर में आग, छात्रों ने खराब पानी और भोजन की गुणवत्ता को लेकर किया हंगामा

शेख ने पूछताछ में कथित तौर पर बताया कि वे भारत और विदेश में कुछ फिल्म और फैशन जगत के सेलेब्रिटीज, एक राजनेता और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के एक रिश्तेदार के लिए रेव पार्टियां आयोजित करता था। पुलिस के अनुसार, शेख ने जिन लोगों के नाम लिए थे, ओरी भी उन्हीं में शामिल थे। शेख को पिछले महीने दुबई से डिपोर्ट किया गया था। इसके बाद उसे महाराष्ट्र के सांगली जिले में स्थित एक गुप्त ड्रग फैक्ट्री से 252 करोड़ रुपये की मेफेड्रोन जब्ती के मामले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पहले कहा था कि शेख, सलीम डोला का करीबी सहयोगी था जो पूरे भारत में मेफेड्रोन के निर्माण और वितरण की देखरेख करता था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *