Bollywood: 23 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म Border 2, अहान शेट्टी ने शूटिंग की पूरी

Bollywood: अभिनेता अहान शेट्टी ने अपनी आने वाली फिल्म “बॉर्डर 2” की शूटिंग पूरी होने पर सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखा है। यह फिल्म “असली कहानियों, असली साहस और पर्दे से परे देशभक्ति का प्रतीक है।” अनुराग सिंह निर्देशित ये फिल्म 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म “बॉर्डर” का अगला भाग है, जिसमें सनी देओल के साथ सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना भी थे। इसका निर्देशन जे पी दत्ता ने किया था।Bollywood:

Read also-पुतिन की भारत यात्रा से पहले सामने आईं पुरानी तस्वीरें, शिखर वार्ता को लेकर बढ़ी उम्मीदें

बॉर्डर 2″ में सनी देओल के साथ अहान , वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा भी हैं। आहान ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सेट की कई तस्वीरें साझा कीं।उन्होंने कैप्शन लिखा कि ” ‘बॉर्डर 2’ का काम पूरा हो गया। आज सेट से बाहर निकलते हुए मुझे उम्मीद से ज्यादा खालीपन महसूस हो रहा है। इस फिल्म ने मुझे चुनौती दी और मुझे ऐसे पल दिए जिन्हें मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। मैं अपने सशस्त्र बलों, उन अद्भुत कलाकारों, जिनके साथ मुझे स्क्रीन साझा करने का मौका मिला, और पूरी टीम, जो मेरे लिए एक परिवार बन गई है, के प्रति कृतज्ञता से भरा दिल लेकर जा रहा हूं।”Bollywood:

Read also- केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, एक साल में पूरे देश में बैरियर-लेस टोल सिस्टम लागू

उन्होंने आगे कहा “यह फिल्म सिर्फ एक फिल्म से कहीं बढ़कर है, इसमें सच्ची कहानियों, सच्चे साहस और उस देशभक्ति का भाव है, जो पर्दे से परे रहती है। शुक्रिया, ‘बॉर्डर 2’ ये यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी। जय हिंद, ये फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें अभिनेत्री मेधा राणा और मोना सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।Bollywood:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *