Delhi-NCR Pollution: दिल्ली-NCR की वायु गुणवत्ता में भारी गिरावट, ग्रैप के चौथे चरण के प्रतिबंध लागू किए गए

Delhi-NCR Pollution

Delhi-NCR Pollution: वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने शनिवार को प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण प्रदूषण के स्तर में तेजी से वृद्धि होने के बाद दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप के चौथे चरण को लागू कर दिया है। इसके तहत सभी निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर प्रतिबंध लागू किए।

जीआरएपी उप-समिति ने दिन में पहले ही बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए पूरे एनसीआर में तत्काल प्रभाव से श्रेणीबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (जीआरएपी) के तीसरे चरण को लागू करने का निर्णय लिया था। Delhi-NCR Pollution

Read Also: उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने संसद भवन परिसर में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

हालांकि, सुबह से प्रदूषण के स्तर में और अधिक तेजी से वृद्धि को देखते हुए, उप-समिति ने शाम 6:30 बजे स्थिति और आईएमडी और आईआईटीएम द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमानों की समीक्षा के लिए एक आपातकालीन बैठक की।

समिति ने पाया कि दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई), जो सुबह 10 बजे “गंभीर” श्रेणी में 401 था, बहुत कम हवा की गति, स्थिर वातावरण और प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण लगातार बढ़ रहा है, जिससे प्रदूषकों का फैलाव बाधित हो रहा है। पैनल ने बताया कि दोपहर चार बजे एक्यूआई 431, शाम पांच बजे 436, शाम छह बजे 441 और शाम सात बजे 448 तक पहुंच गया।

Read Also: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने माजरा में निर्माणाधीन एम्स का लिया जायजा

पैनल ने कहा कि ये स्थितियां, साथ ही रात के दौरान शांत हवाएं और धुंध या कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे क्षेत्र में प्रदूषक तत्व और अधिक फंस सकते हैं। Delhi-NCR Pollution

बयान में कहा गया है कि ये कदम एनसीआर में पहले से लागू जीआरपी के चरण एक, दूसरे और तीसरे के तहत की गई कार्रवाइयों के अतिरिक्त है। ग्रैप का चौथा चरण दिल्ली-एनसीआर में सबसे सख्त प्रतिबंध लागू करता है। Delhi-NCR Pollution

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *