Congress Rally: कांग्रेस ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर आज रामलीला मैदान में करेगी रैली

Congress Rally

Congress Rally: कांग्रेस रविवार को रामलीला मैदान में रैली आयोजित करके ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर अपना अभियान तेज करेगी। इसके साथ ही पार्टी सरकार और निर्वाचन आयोग को चुनाव में कथित तौर पर धांधली करने के लिए ‘मिलीभगत’ को लेकर कठघरे में खड़ा करने की कोशिश करेगी। Congress Rally

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के सभा को संबोधित करने की संभावना है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, के. सी. वेणुगोपाल, जयराम रमेश और सचिन पायलट समेत शीर्ष नेता रैली में भाग लेंगे। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के भी रैली में मौजूद रहने की संभावना है।

Read Also: उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने संसद भवन परिसर में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

वरिष्ठ नेता पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में इकट्ठा होंगे और फिर बस से रामलीला मैदान के लिए रवाना होंगे। कांग्रेस महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल ने कहा है कि पार्टी ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ लगभग 55 लाख हस्ताक्षर एकत्र किए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल जी ने सबूतों के साथ दिखाया कि वोट चोरी कैसे हो रही है… उन्होंने गृह मंत्री को प्रेसवार्ता में उनसे बहस करने की चुनौती दी। लेकिन गृह मंत्री ने इसका भी जवाब नहीं दिया।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को उजागर करने के लिए 14 दिसंबर को ‘विशाल रैली’ कर रही है। Congress Rally

Read Also: हरियाणा में चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत, 5 साल पुराने विवाद का भी हुआ निपटारा

वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘लोग इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं और हमने इसे गति देने का फैसला किया है। इस रैली के बाद, हमने राष्ट्रपति से मुलाकात का अनुरोध भी किया है, ताकि उन्हें 5.5 करोड़ हस्ताक्षरों वाला ये ज्ञापन सौंपा जा सके।’’ Congress Rally

ये रैली लोकसभा में चुनाव सुधारों पर हुई तीखी बहस के कुछ दिनों बाद हो रही है। लोकसभा में सरकार और विपक्ष के बीच मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और अन्य कथित चुनावी अनियमितताओं को लेकर तीखी बहस हुई थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *