Jaggery With Milk Health Benefits : आयुर्वेद और भारतीय परंपरा में दूध और गुड़ को हमेशा से सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना गया है। आपको बता दें कि खासतौर पर सर्दियों के मौसम में गुड़ का सेवन शरीर को गर्म रखने और ऊर्जा देने में मदद करता और पाचन क्रिया को भी ठीक रहने में मदद करता हैं. अगर दूध में गुड़ मिलाकर पिया जाए तो इससे शरीर को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं. हालांकि इसका पूरी फायदा तभी मिलता है जब इसे सही मात्रा और सही समय पर डाइट में शामिल किया जाए.
Read also-यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर…11 वाहनों की एक साथ टक्कर, आग लगने से कई लोगों की मौत
जोड़ों के दर्द और कमजोरी में फायदेमंद- आपको बता दें कि गुड़ वाला दूध मांसपेशियों को आराम पहुंचाने के साथ – साथ हड्डियों को मजबूती देता हैं अगर आप लंबे टाइम से जोड़ों के दर्द या शरीर की अकड़न से परेशान हैं, तो यह देसी उपाय आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा, गुड़ आयरन से भरपूर होता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। यही वजह है कि एनीमिया के मरीजों को गुड़ वाले दूध का सेवन करने की सलाह दी जाती है।Jaggery With Milk Health Benefits Jaggery With Milk Health Benefits
पाचन से लेकर इम्युनिटी तक के फायदे- दूध और गुड़ का कॉम्बिनेशन गट हेल्थ के लिए भी काफी लाभकारी माना जाता है। यह गैस, अपच, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। साथ ही, यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे शरीर बेहतर तरीके से पोषक तत्वों को अवशोषित कर पाता है। नियमित रूप से गुड़ वाला दूध पीने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है और रात में अच्छी नींद आने में सहायता मिलती है।Jaggery With Milk Health Benefits Jaggery With Milk Health Benefits
Read also –राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM मोदी ने ‘विजय दिवस’ पर 1971 के युद्ध में लड़ने वाले सैनिकों को दी श्रद्धांजलि
गुड़ वाला दूध बनाने का सही तरीका- बता दें कि गुड़ वाला दुध बनाना बेहद आसान हैं. सबसे पहले एक पैन में दूध को हल्का गर्म करें। अब इसमें एक से दो चम्मच गुड़ का चूरा या गुड़ का छोटा टुकड़ा डालें और अच्छी तरह घोल लें। बेहतर परिणाम के लिए इसे रात में सोने से पहले पिएं। अगर आप रोजाना इस पोषक ड्रिंक का सेवन करते हैं.तो करीब एक महीने के अंदर ही इसके सकारात्मक असर खुद महसूस करने लगेंगे।Jaggery With Milk Health Benefits
