आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से 4 लोगों की मौत

Uttar Pradesh: 4 killed as car crashes on Agra-Lucknow Expressway

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार यानी आज 16 दिसंबर की सुबह एक कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि ये हादसा सुबह करीब छह बजे एक्सप्रेसवे हवाई पट्टी 241 किलोमीटर के पास हुआ।

पुलिस ने बताया कि आगरा से लखनऊ की ओर जा रही एक कार का टायर फट जाने से गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी। पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस और उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों लोगों को कार से निकाला और बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Read Also: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर कई वाहन टकराए, 13 की मौत और 35 लोग घायल

चश्मदीद ने बताया कि टक्कर के बाद ड्राइवर वाहन से बाहर गिर गया और कार करीब 500 मीटर तक घिसटती चली गई। शुरूआती जांच में हादसे का कारण घना कोहरा और टायर का फट जाना बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में से तीन की पहचान गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी अशोक अग्रवाल (57), आकाश अग्रवाल (35) और अभिनव अग्रवाल (20) के रूप में की गई है। चौथे मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। Uttar Pradesh

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *