विश्व की सबसे छोटी महिला ज्योति आम्गे से मिले हरियाणा CM नायब सैनी, गोद में भी उठाया

cm

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बीते दिन गुरुग्राम में विश्व की सबसे छोटे कद की महिला ज्योति आम्गे से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने ज्योति के आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा की सराहना करते हुए उन्हें दूसरों के लिए प्रेरणादायी बताया। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि कैसे CM सैनी ने स्नेहपूर्वक ज्योति को अपनी गोद में भी उठाया।

Read Also: लखनऊ में कमल के फूल के आकार में बना राष्ट्र प्रेरणा स्थल बेहद ही आकर्षक, बड़े बदलाव का है प्रतीक

आपको बता दें, गुरुग्राम आने से पहले ज्योति आम्गे 19 जनवरी 2026 को हिसार भी गई थीं, जहाँ उन्होंने एक रेस्टोरेंट के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत की थी। इस दौरान वहां प्रदेश के PWD मंत्री रणबीर गंगवा से भी उनकी मुलाकात हुई थी।

गुरुग्राम में विश्व की सबसे छोटे कद की महिला ज्योति से हुई इस मुलाकात की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट कर CM नायब सैनी ने कहा कि, “आज नागपुर की बिटिया ज्योति आम्गे से गुरुग्राम में भेंट हुई। ज्योति के नाम विश्व की सबसे छोटी लड़की होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। उनका आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा दूसरों के लिए प्रेरणादायी है। ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ।” CM

Read Also: 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन (AIPOC) में एजेंडा विषयों पर हुई व्यापक चर्चा

ज्योति आम्गे का परिचय

महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली ज्योति आम्गे (32 वर्ष) का नाम विश्व की सबसे छोटी जीवित महिला के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। उनकी ऊंचाई लगभग 24.7 इंच (62.8 सेमी) है। ज्योति आम्गे न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोकप्रिय हैं और हॉलीवुड फिल्मों सहित टीवी शो ‘बिग बॉस’ का हिस्सा भी रह चुकी हैं। CM

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *