Haryana: करनाल में कई स्कूलों में मिली बम से उड़ाने की धमकी, बच्चों को भेजा गया घर

Haryana: करनाल में भी कई स्कूल को उड़ाने की धमकी का मिला ई मेल , स्कूल प्रबंधन द्वारा परिजनों को सूचना मिलने के बाद स्कूलों की छुट्टी की गई, हड़बड़ाहट में परिजन अपने बच्चो को स्कूल लेने पहुँचे, स्कूल के बाहर पुलिस तैनात ,संदिग्ध गाड़ियों और लोगों की जा रही है चेकिंग ,आज हरियाणा में अलग अलग जिलों में बम से उड़ाने की धमकी का मिला है ई मेल

Read Also: Bank Strike: पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर बैंक यूनियनों की हड़ताल जारी, देशभर में कामकाज पर असर

परवीन कुमार स्कूल टीचर ने धमकी के बारे में जानकारी देते हुए बताया, सुबह के वक्त हमने अपने स्कूल का ई मेल आईडी चेक किया तो उसमे स्कूल को धमकी दी हुई थी, इसके बाद हमने सबसे पहला साइबर क्राइम को मामले की जानकारी दी,उसके बाद लोकल थाने में भी जानकारी दी गई, उसके बाद ईमेल को गंभीरता से लेते हुए हमने स्कूल के बच्चों की छुट्टी कर दी परिजनों को भी मामले की जानकारी देकर सभी बच्चों को सुरक्षित उनके घर पर भिजवा दिया था मामले की जानकारी मिलने के बाद अपने बच्चो को लेने पहुँचे अभिभावकों ने बताया, हमे सिर्फ स्कूल से मेसिज आया बच्चो को स्कूल लेने पहुँचे, जिसके बाद हम तुरंत स्कूल पहुँच गए,परिजनों ने कहा मेसिज आया उसके बाद घबराहट हो बन जाती है, उन्होंने कहा हमे सिर्फ ये मेसिज स्कूल प्रबंधन द्वारा मिला,आप अपने बच्चे को जल्दी स्कूल लेने पहुँचे।

Read Also: PM Modi On Ajit Pawar: विमान हादसे में अजित पवार के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख

पुलिस कर्मचारी मुकेश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, सुबह से ही स्कूल के बाहर खड़े हुए हैं,लगातार पुलिस यहां मौजूद हैं,कोई भी संदिग्ध वाहन य कोई व्यक्ति हमे दिख रहा है तो हम उसकी चैकिंग कर रहे हैं,उन्होंने बताया सूचना स्कूल को बम से उड़ाने की मिली थी ,फोन आया है मेसिज आया है ई मेल इसके बारे में हमे जानकारी नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार करनाल के 3-4 स्कूलों को धमकी भरा ई मेल प्राप्त होता है जिसके बाद फ़िलहाल सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है, बीते कुछ दिनों से हरियाणा के स्कूलों में इस तरह के ई मेल प्राप्त हो रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *