केंद्रीय बजट में पंजाब के ट्रांसपोर्टरों ने सीमा पार से सीधा व्यापार फिर से शुरू करने की मांग की, उद्योगपति चाहते हैं कर में रियायत

Punjab News, #CentralBudget, #CrossBorderTrade, #BusinessTaxRelief, #PunjabIndustry, #TradeDemand, #EconomicGrowth, #TransportSector, #Budget2026, #IndustrySupport,

Punjab News: पंजाब में अटारी वाघा सीमा के पास के इलाके के ट्रांसपोर्टर आगामी केंद्रीय बजट का बड़ी उम्मीद के साथ इंतजार कर रहे हैं। वे आस लगाए हैं कि बजट में ऐसे उपाय शामिल होंगे जिनसे पाकिस्तान के साथ सीधा व्यापार फिर से शुरू हो सकेगा।उनकी दलील है कि पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद से सीमा बंद होने के बावजूद, सीमा पार से सामान अब भी देश में आ रहा है।

उनका कहना है कि पाकिस्तान से माल को तीसरे देशों के जरिए भेजा जा रहा है, जिसकी वजह से सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है और घरेलू व्यवसायों के लिए लागत बढ़ रही है।कुछ ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि अगर सीमा बंद रहती है, तो सरकार को उन लोगों के लिए वैकल्पिक रोजगार के मौके पैदा करने चाहिए जो सीमा पार व्यापार पर निर्भर थे।

Read also- इंदौर में दूषित पेयजल से 29वीं मौत का दावा, 62 साल के बुजुर्ग ने तोड़ा दम

सीमा मार्ग पर मौजूद ढाबों और सड़क किनारे के भोजनालयों जैसे छोटे व्यवसाय भी व्यापार के फिर से शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।इनसे जुड़े लोगों कहना है कि इससे न सिर्फ उनकी रोजीरोटी चलती थी, बल्कि ट्रक चालकों से लेकर सामान ढोने वालों तक कई दूसरे लोगों को भी सहारा मिलता था।वहीं अमृतसर के उद्योगपति कर दरों में रियायत की मांग कर रहे हैं।

उनका कहना है कि अगर वे ज्यादा कर देते रहे तो उनके लिए कारोबार चलाना काफी मुश्किल होगा।छोटे व्यवसाय आयकर अधिनियम के उस प्रावधान को भी वापस लेने की मांग कर रहे हैं जो सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को खरीद के 45 दिनों के भीतर भुगतान करना अनिवार्य बनाता है।Punjab News Punjab News Punjab News Punjab News Punjab News

Read also- वाहन फैक्ट्री जबलपुर में सुधारे गए पहले दो टी-72 टैंक को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कुछ कारोबारियों का कहना है कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा उठाया गया कदम सही दिशा में हैं। वे छोटे और मध्यम उद्यमों को अपने संचालन को बढ़ाने में मदद करने के लिए ज्यादा मददगार उपायों की उम्मीद लगाए हैं।केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को लगातार नौवां बजट पेश करेंगी। इसमें अस्थिर भू-राजनीतिक हालात के बीच आर्थिक विकास को रफ्तार देने के मकसद से सुधारात्मक उपायों को शामिल किए जाने की उम्मीद है।सीतारमण नेे फरवरी 2024 में पेश किए गए अंतरिम बजट सहित लगातार कुल आठ बजट पेश किए हैं।Punjab News Punjab News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *