राहुल गांधी सांप्रदायिकता के खिलाफ ‘सशक्त आवाज’ हैं: कांग्रेस सांसद शशि थरूर

shashi tharoor

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को पार्टी के नेता राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक ‘‘ईमानदार’’ व्यक्ति बताया, जो देश में सांप्रदायिकता जैसे विभिन्न मुद्दों पर ‘‘सशक्त आवाज’’ हैं। उन्होंने कहा राहुल गांधी को हर कोई पसंद करता है, क्योंकि वह देश में सांप्रदायिकता, नफरत और विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ लगातार बोलते रहते हैं।

Read Also: उप-मुख्यमंत्री अजित पवार मौत मामला: CID ने बारामती विमान दुर्घटना की जांच शुरू की

तिरुवनंतपुरम के सांसद ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘इस बारे में मेरी कोई अलग राय नहीं है।’’ थरूर ने यह भी कहा कि उन्होंने राहुल के खिलाफ किसी भी गलत टिप्पणी से कभी सहमति नहीं जताई और कहा, ‘‘वह (राहुल) एक ईमानदार नेता हैं।’’ उनकी यह टिप्पणी अपनी शिकायतों के निवारण के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से हुई मुलाकात के एक दिन बाद आई है। इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था कि ‘‘सब ठीक है’’ और ‘‘हम साथ-साथ हैं।’’ शशि थरूर कोच्चि में हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम में उनके साथ हुए व्यवहार और केरल में कुछ नेताओं द्वारा उन्हें ‘दरकिनार’ करने के प्रयासों से नाराज बताए जा रहे थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *