Tamil Nadu: बीजेपी नेता एच. राजा अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

Tamil Nadu: BJP leader H. Raja admitted to hospital, condition stable

Tamil Nadu: तमिलनाडु में बीजेपी के वरिष्ठ नेता एच. राजा एक टीवी कार्यक्रम के दौरान अचानक बेहोश हो गए, हालांकि अब उनकी हालत स्थिर है और वे कुछ और दिन उपचाराधीन रहेंगे। राजा के करीबी सूत्रों ने शनिवार यानी आज 31 जनवरी को ये जानकारी दी।

राजा बीजेपी की राज्य समन्वय समिति के संयोजक हैं। वे 30 जनवरी को एक अंग्रेजी समाचार चैनल पर चर्चा में भाग लेते समय अचानक बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें ग्रीम्स रोड स्थित एक अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

Read Also: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

राजा के ‘एक्स’ खाते पर शनिवार 31 जनवरी को जारी पोस्ट में कहा गया, ‘‘उनका कुछ और दिन उपचार होगा और उम्मीद है कि वह पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट आएंगे।’’ अस्पताल के सूत्र ने बताया कि राजा फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। विशेषज्ञों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *