Delhi: एयर इंडिया ने दिल्ली हवाई अड्डे पर खोला नया लाउंज, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Delhi: टाटा समूह की स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने दिल्ली हवाई अड्डे पर अपना नया महाराजा लाउंज खोला है। एयर इंडिया के प्रमुख कैंपबेल विल्सन ने कहा कि ये एयरलाइन के लिए एक रोमांचक समय है और इस साल ये बदलाव न केवल विमानों में बल्कि हवाई अड्डों पर भी दिखाई देगा। Delhi:

Read Also: Sports News: अंडर-19 विश्व कप में चमके वैभव सूर्यवंशी, शतक से पटेल मैदान में जश्न का माहौल

दिल्ली हवाई अड्डे पर स्थित महाराजा लाउंज 16,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है और इसमें ‘बिजनेस’ और ‘फर्स्ट क्लास’ में लगभग 300 लोग आ सकते हैं।विल्सन ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से बातचीत में कहा, “इस साल के अंत तक हमारे चौडे आकार के विमानों का लगभग आधा या थोड़ा अधिक हिस्सा नए मानकों के अनुसार ‘अद्यतन’ हो जाएगा।Delhi:

Read Also:Bihar Crime News: पटना के फुलवारी शरीफ में दिनदहाड़े युवक की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बाकी विमानों को अद्यतन करने में 18-24 महीने लगेंगे।’उन्होंने कहा, ‘‘ये रोमांचक समय है और मुझे लगता है कि नई एयर इंडिया धीरे-धीरे दिखाई देने लगी है।’’विल्सन ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे का नया लाउंज एयरलाइन की परिवर्तन यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।Delhi:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *