ICC T20 World Cup: भारतीय पिचों पर वैरिएशन ही सफलता की कुंजी- लॉकी फर्ग्यूसन

ICC T20 World Cup

ICC T20 World Cup: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन ने कहा है कि भारतीय पिचों पर गेंदबाजों के लिए गेंदबाजी में विविधता अनिवार्य है। रविवार को टी-20 विश्व कप के में अफगानिस्तान के शीर्ष क्रम को दो शुरुआती झटके देने वाले फर्ग्यूसन ने ये कहा। उन्होंने छठे ओवर में खतरनाक सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान को आउट कर अफगानिस्तान की तेज शुरुआत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में फर्ग्यूसन ने कहा, “भारत में कभी-कभी ये जानना मुश्किल होता है कि एक सुरक्षित स्कोर क्या होगा। जितने सालों से मैं यहां आ रहा हूं, पिचें और भी बेहतर होती जा रही हैं। यहां गेंदबाजी में विविधता रखना अनिवार्य है। आज के समय में हर अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज के पास ये वैरिएशन होने ही चाहिए।” ICC T20 World Cup

Read Also: Tamil Nadu: AIADMK नेता पलानीस्वामी ने तमिलनाडु PSC परीक्षा स्थगित करने को लेकर DMK सरकार की आलोचना की

न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराकर अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। फर्ग्यूसन इस बात से खुश दिखे कि उनके गेंदबाजी यूनिट ने चेन्नई में चेपॉक की पिच की चुनौतियों को बखूबी समझा। रणनीति पर उन्होंने कहा कि ‘बैक ऑफ द हैंड’ (हथेली के पीछे से फेंकी गई गेंद) अच्छा काम करती है। इसके अलावा मैट हेनरी और जैकब डफी के लिए ‘ऑफ कटर्स’ बेहतर विकल्प साबित हैं।

फर्ग्यूसन ने कहा कि गेंद की गति में हवा में या सतह से टकराने के बाद बदलाव करना खेल का महत्वपूर्ण हिस्सा है, खासकर दुनिया के इस हिस्से में जहां विकेट बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छे होते हैं। उन्होंने आगे कहा, “सही समय पर इन वैरिएशन का चुनाव करना एक चुनौती है। मेरी गेंदबाजी की शैली को देखते हुए, तेज दौड़ना और तेज गेंद फेंकना जरूरी है, ताकि जब मैं गति में बदलाव करूं, तो वो बल्लेबाज के लिए सरप्राइज जैसा हो।” ICC T20 World Cup

Read Also: DelhiToPanipat: दिल्ली से पानीपत के बीच इंटर-स्टेट इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत

फर्ग्यूसन ने इस बात पर खुशी जाहिर की, कि उनकी टीम ने कड़े ‘ग्रुप डी’ में दो महत्वपूर्ण अंक हासिल किए हैं। उन्होंने पिछले विश्व कप की याद दिलाते हुए कहा, “हमारा पूल काफी कठिन है। पिछले वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की मजबूत टीम के खिलाफ हमें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार ये एक करीबी जीत थी, लेकिन टूर्नामेंट की शुरुआत में दो अंक हासिल करना बेहद महत्वपूर्ण है।” ICC T20 World Cup

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *