इंदौर के भागीरथपुरा में कथित दूषित पानी के कारण दो और लोगों की हुई मौत

Madhya Pradesh: Two more people died due to allegedly contaminated water in Indore's Bhagirathpura.

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के इंदौर के भागीरथपुरा में पिछले 24 घंटों में दो और मौतें हुई हैं, जिनका कारण इलाके में दूषित पानी बताया जा रहा है। दो साल की बच्ची सिया प्रजापति के माता-पिता ने बताया कि उसकी मौत दस्त और उल्टी से हुई और इसके लिए उन्होंने दूषित पानी को जिम्मेदार ठहराया, जिसकी आपूर्ति अभी भी जारी है।

Read Also: मोगा में बाइक सवार हमलावरों ने की गोलीबारी, दो प्रवासी मजदूर हुए घायल

जानकारी के मुताबिक बच्ची को 27 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह ठीक हो गई थी। वो फिर से बीमार पड़ गई और इस बार उसे बचाया नहीं जा सका। दूसरी मौत, जिसका कारण दूषित पानी बताया गया है। वो पीड़ित 76 साल के शालिग्राम ठाकुर हैं। उनके बेटे ने बताया कि ठाकुर का निधन सोमवार को हुआ, जो जनवरी की शुरुआत से ही बीमार थे।निवासियों के अनुसार भागीरथपुरा इलाके में अब तक दूषित पानी के इस्तेमाल से 35 लोगों की मौत हो चुकी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *