इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश 8% बढ़कर 25,978 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Equity Mutual Fund: Investment in equity mutual funds rose 8% to reach 25,978 crore rupees

Equity Mutual Fund: इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में फरवरी के दौरान शुद्ध निवेश आठ प्रतिशत बढ़कर 25,978 करोड़ रुपये हो गया। उद्योग संगठन एम्फी ने मंगलवार यानी आज 10 मार्च को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी। इस निवेश के साथ ही म्यूचुअल फंड उद्योग की कुल प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) फरवरी महीने में बढ़कर 82 लाख करोड़ रुपये हो गईं। जनवरी में इसका एयूएम 81 लाख करोड़ रुपये था।

‘एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया’ (एम्फी) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी वेंकट एन. चलसानी ने कहा कि इक्विटी योजनाओं में सकारात्मक प्रवाह भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर सहमति बनने के कारण बढ़े निवेशक भरोसे का नतीजा हो सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका, इजराइल और ईरान से जुड़े पश्चिम एशिया के बढ़ते संघर्ष के कारण इस महीने म्यूचुअल फंड बाजार में कुछ अस्थिरता देखी जा सकती है, लेकिन भारत की दीर्घकालिक वृद्धि की कहानी मजबूत बनी रहेगी।

Read Also: आधुनिक और आत्मनिर्भर सेना बनाने की तैयारी, रक्षा मंत्री ने जारी किया ‘दृष्टिकोण पत्र-2047’

आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी में इक्विटी योजनाओं में 24,028 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ था, जो फरवरी में बढ़कर 25,978 करोड़ रुपये हो गया। इक्विटी श्रेणी में फ्लेक्सी कैप फंड में सबसे अधिक 6,924.65 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया। इसके बाद मिडकैप फंड में 4,003 करोड़ रुपये और स्मॉलकैप फंड में 3,881 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। क्षेत्रीय एवं विषयगत फंड में 2,987 करोड़ रुपये और लार्जकैप फंड में 2,112 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश दर्ज किया गया।

हालांकि कर-बचत वाली ईएलएसएस योजनाओं से 650 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी हुई। कुल मिलाकर, म्यूचुअल फंड उद्योग में फरवरी के दौरान 94,530 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया, जो जनवरी में दर्ज 1.56 लाख करोड़ रुपये से कम है। इस बीच, गोल्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में फरवरी के दौरान 5,255 करोड़ रुपये का निवेश आया, जबकि जनवरी में यह 24,040 करोड़ रुपये और दिसंबर में 11,647 करोड़ रुपये था। ऋण-आधारित डेट म्यूचुअल फंड योजनाओं में भी पिछले महीने 42,106 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश दर्ज किया गया, जो जनवरी के 74,827 करोड़ रुपये से कम है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *