Parliament: गैस-ईंधन संकट पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया लोकसभा में बयान

Parliament:

Parliament: पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच, जहाँ दुनिया के बड़े-बड़े देश ऊर्जा संकट झेल रहे है वहीं भारत ने अपनी ‘ऊर्जा सुरक्षा’ का कवच तैयार कर लिया है।आज लोकसभा में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह बयान दिया है। हरदीप पुरी ने कहा कि भले ही हॉर्मुज स्ट्रेट बंद हो गया हो, लेकिन केंद्र सरकार ने भारत की रसोई और गाड़ियों की रफ्तार थमने नहीं दी है।संसद के पटल पर पेट्रोलियम मंत्री ने आंकड़ों के साथ बताया कि जहाँ दुनिया का 20 प्रतिशत कच्चा तेल रुक गया है, वहीं भारत ने अपने सप्लाई रूट बदल दिए हैं। Parliament:

Read Also- Retail Inflation: फरवरी में बढ़कर 3.21 प्रतिशत हुई खुदरा मुद्रास्फीति, खाने-पीने की चीजों के बढ़े दाम

​पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि संकट से पहले हमारा 45% तेल हॉर्मुज मार्ग से आता था, लेकिन आज हमने गैर-हॉर्मुज स्रोतों से अपनी आपूर्ति बढ़ाकर 70% कर दी है। आज हम 27 नहीं, बल्कि 40 देशों से तेल खरीद रहे हैं।पेट्रालियम मंत्री ने पड़ोसी देशों की बदहाली का जिक्र करते हुए भारत की स्थिति को श्रेष्ठ बताया। जहाँ पड़ोसी देशों में स्कूल बंद हैं और पेट्रोल की कीमतें एक हफ्ते में 20 प्रतिशत बढ़ गई हैं, वहीं भारत में पेट्रोल, डीजल और एटीएफ की कोई कमी नहीं है।Parliament:

रिफाइनरियां 100% से अधिक क्षमता पर काम कर रही हैं।पेट्रोलियम मंत्री ने बताया कि अमेरिका, कनाडा और अल्जीरिया से विशेष कार्गो आ रहे है। घरेलू रिफाइनरियों में LPG उत्पादन 28% बढ़ा है।​ग्लोबल मार्केट में 134 रुपये की बढ़ोतरी के बावजूद, सरकार ने 74 रुपये खुद वहन किए है।बुकिंग से डिलीवरी का समय मात्र 2.5 दिन है। Parliament:

Read Also- Share Market: शेयर बाजार में भूचाल, कच्चे तेल के दाम में तेजी से बाजार में गिरावट, Sensex 829 अंक लुढ़का

लेकिन इस सुरक्षा चक्र को मजबूत करने के लिए सरकार ने कुछ कड़े नियम भी लागू किए हैं ताकि जमाखोरी न हो सके। अब शहरों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के अंतराल पर ही LPG सिलेंडर बुक किया जा सकेगा। साथ ही, 90% ग्राहकों के लिए ‘डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड’ अनिवार्य कर दिया गया है।वही कमर्शियल गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार ने 3 सदस्यीय समिति बनाई है। होटलों और रेस्टोरेंट को वैकल्पिक ईंधन जैसे बायोमास और मिट्टी के तेल के उपयोग की अनुमति दी गई है ताकि घरेलू गैस का कोटा सुरक्षित रहे।मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने देश से अपील की कि यह अफवाहों का नहीं, बल्कि एकजुट होने का समय है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ‘ऊर्जा योद्धा’ दिन-रात काम कर रहे हैं ताकि भारत का विकास पहिया घूमता रहे। Parliament:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *