Bollywood: गोलमाल 5′ में अक्षय कुमार की एंट्री, रोहित शेट्टी ने जन्मदिन पर किया बड़ा अनाउंसमेंट

Rohit Shetty:

Rohit Shetty: फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने शनिवार को अपने 52वें जन्मदिन के मौके पर “गोलमाल” फ्रैंचाइजी की पांचवीं किस्त की घोषणा की।फिल्म निर्माता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो के साथ एक लंबा नोट शेयर किया और पहली “गोलमाल” रिलीज को एक ऐसी फिल्म बताया जिसने उनकी जिंदगी बदल दी।उन्होंने लिखा, “20 साल पहले, पहली ‘गोलमाल’ रिलीज हुई थी, एक ऐसी फिल्म जिसने मेरी जिदगी बदल दी। इसका श्रेय आपको जाता है, मेरे दर्शकों को।” Rohit Shetty: 

Read also- Iraq: बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला, हमलों में ईरान समर्थित लड़ाकों को निशाना बनाया गया

उन्होंने आगे लिखा, 20 साल में, हमने आपका मनोरंजन किया है और हां, कभी-कभी आपको निराश भी किया है, लेकिन हमने अपने काम में हमेशा ईमानदारी बरती है। तो अब, एक बार फिर, मेरी शानदार टीम और मैं आपका मनोरंजन करने के लिए एक सफर पर निकल पड़े हैं, क्योंकि हम गोलमाल 5 की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। आपने हमेशा मुझे प्यार दिया है और मेरा साथ दिया है।”उन्होंने आगे लिखा, अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर वही वीडियो अपलोड करके निर्देशक को बधाई दी और कलाकारों में अपने शामिल होने की जानकारी दी।Rohit Shetty: 

Read also- CM Mamata: बंगाल चुनाव से पहले CM ममता का ‘मास्टर स्ट्रोक, पुरोहितों और मुअज्जिनों का बढ़ाया मानदेय

उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे @itsrohitshetty. आपके जन्मदिन पर, ये पागलपन और भी बड़ा और जोरदार हो गया है। ‘गोलमाल 5’ के इस क्रेजी परिवार में शामिल होने के लिए उत्साहित हूं! चलो, अब हंगामा शुरू करते हैं।गोलमाल फ्रंजाइज की पहली फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी, जिसके बाद 2008, 2010 और 2017 में इसकी अगली कड़ियां आईं। इन सभी का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। Rohit Shetty: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *