दुबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास ड्रोन हमले की वजह से लगी आग

Dubai: Drone attack near Dubai airport, fuel tank catches fire 🔥 A drone attack near Dubai International Airport caused a fuel tank fire, putting flights on hold. Civil defense teams are working to control the fire. Flames and smoke were seen rising into the sky. There are no reports of any injuries at this time.

Dubai: दुबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास ड्रोन से जुड़ी एक घटना के कारण आग लग गई, शहर के अधिकारियों ने सोमवार यानी आज 16 मार्च को यह जानकारी दी। दुबई मीडिया ने एक्स पर पोस्ट किया, “दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास ड्रोन से जुड़ी एक घटना के कारण लगी आग पर अधिकारी वर्तमान में काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।” इसमें आगे कहा गया, “सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।”

Read Also: 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर मतदान! जानिए कहां कितनी सीटें और किस पार्टी का दबदबा…

दरअसल, दुबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास सोमवार तड़के ड्रोन हमले के कारण एक फ्यूल टैंक में भीषण आग लग गई। दुबई मीडिया ऑफिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सिविल डिफेंस की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हैं। फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आग की लपटें और धुआं आसमान में उठता दिखा, जिसके बाद दुबई आने वाली कई उड़ानों को होल्ड पर रखा गया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार के मुताबिक, उड़ानों को फिलहाल रोक दिया गया है।

Dubai- दुबई सिविल एविएशन ऑथोरिटी ने एक बयान) में कहा कि आग लगने के बाद एयरपोर्ट पर उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। दुबई के अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। इरान ने इससे पहले दुबई और दोहा के कुछ इलाकों में रहने वाले लोगों को चेतावनी दी थी कि वे तुरंत क्षेत्र खाली कर दें, क्योंकि वहां अमेरिकी सैन्यकर्मी मौजूद हैं।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *