ECI: पश्चिम बंगाल में गरमाई सियासत, निर्वाचन आयोग ने मुख्य सचिव को पद से हटाने का दिया आदेश

ECI: भारत निर्वाचन आयोग ने दुष्यंत नरियाला को पश्चिम बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त करने का आदेश दिया है। अब तक नंदिनी चक्रवर्ती राज्य की मुख्य सचिव थीं। चुनाव आयोग ने कहा कि उन्हें चुनाव संबंधी कार्यों से दूर रखा जाएगा। रविवार रात राज्य सरकार को भेजे गए पत्र में निर्वाचन आयोग ने संघमित्रा घोष को गृह और पर्वतीय मामलों की प्रधान सचिव नियुक्त करने का निर्देश भी दिया। ECI: 

Read also- Bengal Election: बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सत्ता विरोधी लहर TMC के लिए बन सकती है बड़ी चुनौती

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया, ‘‘…जिन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, उन्हें चुनाव संपन्न होने तक किसी भी चुनाव संबंधी पद पर तैनात नहीं किया जाएगा।’’आयोग ने कहा कि राज्य में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के बाद ये निर्णय लिया गया।ECI: 

Read also- Himachal Weather: हिमाचल में बारिश से गिरा तापमान, बर्फबारी से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले

आयोग ने कहा निर्देशों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए और अधिकारियों की नियुक्ति के संबंध में अनुपालन रिपोर्ट सोमवार अपराह्न तीन बजे तक भेजी जाए।राज्य में विधानसभा चुनाव 23 और 29 अप्रैल को होंगे और मतों की गिनती चार मई को होगी।ECI: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *