Sports News: विश्व कप जीतने की लिए कप्तान शुभमन गिल ने भरी हुंकार, BCCI नमन पुरस्कार में दिया ये बयान

Sports News:

Sports News: भारत के एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को कहा कि 2027 एकदिवसीय विश्व कप जीतना उनकी टीम का सबसे बड़ा लक्ष्य है, विशेषकर तब जब 50 ओवर के इस टूर्नामेंट के पिछले सत्र में वे ट्रॉफी जीतने के बेहद करीब पहुंच गए थे। लगातार 10 मैच जीतने के शानदार रिकॉर्ड के बावजूद भारत को 2023 एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।बीसीसीआई नमन पुरस्कार के दौरान ‘स्टार स्पोर्ट्स’ पर जब गिल से पूछा गया कि क्या वे अगले एकदिवसीय विश्व कप के बारे में सोचते हैं, तो उन्होंने कहा, ‘‘बिल्कुल, मैं सोचता हूं। यही हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य है।’’ Sports News:

Read also-Crime News: तमिलनाडु में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी ढेर

उन्होंने कहा, ‘‘हमें लगा था कि पिछली बार जब हम भारत में (फाइनल में) थे तो हम जीत के बेहद करीब पहुंच गए थे। अब दक्षिण अफ्रीका में हमें इसे जीतने का एक और मौका मिल रहा है जो हमारे लिए एक शानदार अवसर होगा।’शुभमन गिल ने कहा, ‘‘देश के लिए किसी भी प्रारूप में विश्व कप जीतना ही सबसे बड़ा लक्ष्य होता है इसलिए बेशक यह बात कभी-कभी मेरे मन में आती रहती है।’’वहीं सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अगर कोई ऐसा मैच है जिसे वे दोबारा खेलना और जीतना चाहेंगे तो वे 2023 एकदिवसीय विश्व कप का फाइनल मैच है। Sports News:

Read also- Uttarakhand: एलपीजी संकट का उत्तराखंड में दिखा असर, गीता कुटीर आश्रम में मुफ्त भोजन सेवा पर मंडराया संकट

उन्होंने कहा, ‘‘अहमदाबाद में हुआ 2023 विश्व कप का फाइनल मैच। मैं उसे दोबारा खेलना और जीतना चाहूंगा।’’टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार ने कहा कि भारत की 2024 टी20 विश्व कप जीत ने एक चिंगारी का काम किया, जिसकी वजह से हाल के वर्षों में अलग-अलग लिंग और उम्र की भारतीय टीम ने आईसीसी के कई खिताब जीते हैं।उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमें बस एक चिंगारी या एक कदम की जरूरत थी, जिसे हमने 2024 में पार कर लिया। उसके बाद 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी, फिर 2025 में ही महिला टीम का एकदिवसीय विश्व कप जीतना और फिर 2026 में जीत हासिल करना।’’सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘वे एक कदम उठाना बहुत जरूरी था। आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए क्या करना पड़ता है, यह समझने के लिए उस जीत का अनुभव करना बहुत जरूरी था। अब पीछे मुड़कर देखने की कोई जरूरत नहीं है। जब यह शानदार सिलसिला शुरू हो ही गया है तो आइए हम अधिक से अधिक (ट्रॉफियां) जीतने की कोशिश करें।’’ Sports News:

सूर्यकुमार ने कहा कि भारत 2028 के लॉस एंजिलिस खेलों में ओलंपिक स्वर्ण के साथ-साथ टी20 विश्व कप जीतने की हैट्रिक बनाने की कोशिश करेगा।उन्होंने कहा, ‘‘ये बहुत अच्छी बात है कि एक बड़ी प्रतियोगिता हो रही है और क्रिकेट को उसमें प्रवेश मिला है। उस साल दो प्रतियोगिताएं हैं उस समय टी20 विश्व कप भी है, (और) ओलंपिक भी। अगर आपने लगातार दो बार ऐसा किया हैतो टी20 में लगातार तीन बार और निश्चित रूप से ओलंपिक स्वर्ण पदक क्यों नहीं?’’सूर्यकुमार ने खिलाड़ियों का साथ देने की आदत डालने का श्रेय पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और मौजूदा कोच गौतम गंभीर, दोनों को दिया।भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि जेमिमा रोड्रिग्स को ब्रेक देना एक मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ क्योंकि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में अपने जीवन की सबसे बेहतरीन पारी खेली।हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘अमोल (मजूमदार) सर और मेरी इस बारे में बहुत अच्छी बातचीत हुई कि कभी-कभी एक छोटा सा ब्रेक आपको बहुत अधिक आत्मविश्वास दे सकता है। मुझे थोड़ा सा शक था कि हमें उसे आराम देना चाहिए या नहीं, लेकिन सर का नजरिया एकदम साफ था।’’उन्होंने कहा, ‘‘उस छोटे से ब्रेक ने उसे बहुत अधिक आत्मविश्वास दिया क्योंकि कभी-कभी एक बल्लेबाज के तौर पर हम जरूरत से अधिक सोचने लगते हैं। उस ब्रेक ने उसे यह सोचने का समय दिया कि उसे क्या करने की जरूरत है।’’ Sports News:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *