Delhi News: पिस्तौल लोड कर रहे युवक ने खुद को मारी गोली, परिवार में मचा कोहराम

Delhi News:

Delhi News: पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने सीने में गोली मार ली, जबकि उसका एक रिश्तेदार पिस्तौल में गोली डालते हुए उसका वीडियो बना रहा था। पुलिस ने मंगलवार को ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि ये घटना 16 मार्च को सामने आयी जब न्यू अशोक नगर थाने को वसुंधरा एन्क्लेव में धर्मशिला अस्पताल से गोली लगने से व्यक्ति के घायल होने के संबंध में मामले की सूचना मिली। Delhi News:

Read Also: Haryana: राज्यसभा चुनाव नतीजों को लेकर CM सैनी ने कांग्रेस और इनेलो को लिया आड़े हाथ

पुलिस के अनुसार, अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि दल्लूपुरा गांव के निवासी पवन कुमार को सीने के बाईं ओर गोली लगी थी और उसे अचेत अवस्था में वहां भर्ती कराया गया था। हालांकि, इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने बताया कि गोली चलाए जाने के दौरान हिमांशु (मृतक के रिश्ते का भाई) घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था।हालांकि, ऐसा प्रतीत होता है कि उसे पवन के इरादों की जानकारी नहीं थी। Delhi News:

Read Also: Poultry Industry: पश्चिम एशिया संघर्ष से अंडों का आयात हुआ ठप, पोल्ट्री इंडस्ट्री से सरकार से लगाई…

सोशल मीडिया पर वायरल हुए घटना के वीडियो में पवन को लाइसेंसी पिस्तौल में गोली डालते देखा जा सकता है जबकि हिमांशु उसे पिस्तौल में गोली भरने के तरीके के बारे में सुझाव देते और गोली न चलाने की चेतावनी देता हुए सुनाई दे रहा है।कुछ ही पल बाद पवन ने पिस्तौल को अपने सीने के बाईं ओर रखा और फिर गोली चला दी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। Delhi News:

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि पिस्तौल हिमांशु की है और वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन के साथ पिस्तौल सहित 10 कारतूस को जब्त कर लिया गया है। साथ ही घटनास्थल से संबंधित साक्ष्य भी एकत्रित कर लिए गए हैं।शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया है।पुलिस ने इस संबंध में न्यू अशोक नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *