IMD: दिल्ली में आज भी मौसम खराब, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

IMD

IMD: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को मौसम ने अचानक बदलने से धूल भरी आंधी, तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। मौसम विभाग ने पहले ही अगले कुछ दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और बारिश, तेज हवाएं तथा गरज-चमक की संभावना जताई है।

मौसम रिपोर्ट और पूर्वानुमान के अनुसार, कल भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर जारी रहेगा । 19 और 20 मार्च को बादल छाए रहेंगे और बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। वहीं 21 मार्च को भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है, इसके बाद 22 और 23 मार्च को फिर आंशिक रूप से बादल छाए रहने और मुख्य रूप से साफ आसमान के आसार हैं।IMD

Read Also-Donald Trump: ‘अगर ईरान ने कतर पर दोबारा हमला किया तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई करेगा’

IMD के मुताबिक, आज यानी 19 मार्च को भी कई इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। बुधवार को तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के कारण राजधानी के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश की वजह से मौसम काफी ठंडा हो गया और प्रदुषण में भी काफी कमी आई है।

IMD ने कई एडवाइजरी जारी कर लोगों से घरों के अंदर रहने और कमजोर या असुरक्षित ढांचों से दूर रहने का आग्रह किया। लोगों को खिड़कियों, बिजली के खंभों और बिजली तारों से दूर रहने की चेतावनी दी गई। किसानों को अस्थायी रूप से काम बंद करने और अपने पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए कहा गया है और आंधी में फंसे वाहन चालकों को तेज हवाओं के बीच गाड़ी चलाने के बजाय सुरक्षित स्थान पर रुकने और अपने वाहनों के अंदर रहने के लिए कहा गया है।  IMD

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *