Middle East Crisis: अंतर मंत्रालय समूह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ईंधन संकट और नागरिकों की सुरक्षा पर दिया अपडेट

Middle East Crisis:

Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट में बने संकट पर अंतर मंत्रालय समूह ने आज भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ईंधन आपूर्ति और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर अपडेट किया है। शिपिंग मंत्रालय के अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने जानकारी दी है कि भारतीय फ्लैग वाले सभी जहाज और उनमें सवार नागरिक पूरी तरह सुरक्षित हैं। पिछले 24 घंटों में स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। मंत्रालय लगातार निगरानी कर रहा है और राहत की बात यह है कि दीनदयाल उपाध्याय पोर्ट (कांडला) में सभी ऑपरेशन्स सामान्य रूप से चल रहे हैं। इसी बीच, 16 और भारतीय नागरिक सुरक्षित वापस लौट आए हैं।  Middle East Crisis:

Read Also- Bollywood: रणवीर सिंह अभिनीत ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को दर्शकों ने बताया ‘पैसा वसूल’ फिल्म

राजेश कुमार सिन्हा,शिपिंग मंत्रालय- दूसरी तरफ, विदेश मंत्रालय भी वैश्विक संघर्ष के बीच एक्टिव मोड में है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत लगातार संबंधित देशों के संपर्क में बना हुआ है। इसी कड़ी में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिन कुवैत के क्राउन प्रिंस से फोन पर बातचीत की है। Middle East Crisis:

दोनों देशों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता उनकी साझा प्राथमिकता है। रणधीर जायसवाल,प्रवक्ता विदेश मंत्रालय-  वही पीएम मोदी की आज कई अन्य राष्ट्र प्रमुखों से भी बातचीत हुई है पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मेक्रोन से भी फोन पर बातचीत कर पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा की है।पीएम मोदी ने ओमान के सुल्तान और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से भी फोन पर बातचीत कर पश्चिमी एशिया संकट के हालात पर चर्चा की है।Middle East Crisis:

Read Also- Bengal Election: बीजेपी ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी

वही घरेलू मोर्चे पर, पेट्रोलियम मंत्रालय ने गैस आपूर्ति को लेकर जनता को आश्वस्त किया है। जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा के मुताबिक   जो राज्य सरकारें PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) नेटवर्क बढ़ाने में मदद करेंगी, उन्हें 10% अतिरिक्त कमर्शियल LPG दी जाएगी।  पिछले दो हफ्तों में रिकॉर्ड 1.25 लाख नए कनेक्शन दिए गए हैं।​आपूर्ति की स्थिति हालांकि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण चुनौती बनी हुई है, लेकिन देश में किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर के पास गैस की कमी (Dry-out) नहीं है। Middle East Crisis:

ऑनलाइन बुकिंग बढ़कर 94% हो गई है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है। कल लगभग 57 लाख रिफिल बुकिंग दर्ज की गईं, जो यह दर्शाता है कि अब पैनिक बुकिंग में कमी आई है। सरकार के इन बयानों से साफ है कि चाहे सीमा पार की चुनौतियां हों या घर की जरूरतें, प्रशासन हर स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कदम उठा रहा है।Middle East Crisis:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *