Delhi: पश्चिम एशिया में बने संकट और उसके भारत पर ईंधन आपूर्ति पर बने असर को लेकर अंतर मंत्रालय समूह ने आज भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।पेट्रोलियम मंत्रालय की अधिकारी सुजाता शर्मा ने जानकारी दी है कि खाड़ी में ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ के बंद होने के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक है। रिफाइनरियों में घरेलू एलपीजी का उत्पादन 40 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है।राहत की बात यह है कि पिछले कुछ दिनों में 13,700 नए पीएनजी (PNG) कनेक्शन दिए गए हैं और 7,300 से अधिक उपभोक्ताओं ने एलपीजी से पीएनजी की ओर रुख किया है, जिससे सिलेंडर की मांग में कमी आई है। Delhi
Read Also- Haryana: राज्यसभा चुनाव के बाद हरियाणा में गरमाई सियासत, कांग्रेस ने BJP पर लगाया खरीद-फरोख्त का आरोप
सरकार ने जनता से पैनिक बुकिंग न करने की अपील की है। आंकड़ों के मुताबिक, 13 मार्च को जो पैनिक बुकिंग 89 लाख थी, वह अब घटकर 55 लाख रह गई है।इस बीच, कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है।पिछले 24 घंटों में 4,500 से अधिक छापेमारी की गई, जिसमें 4,000 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान समेत कई राज्यों में प्रशासन अलर्ट पर है।वही पेट्रोलियम मंत्रालय की अधिकारी सुजाता शर्मा ने माना है कि कतर रिफाइनरी पर हुए ईरान के हमले के बाद भारत की ईंधन सप्लाई पर भी इसका असर पड़ेगा। Delhi
Read Also- Delhi: रुपया में भारी गिरावट; 60 पैसे टूटकर 93.49 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर…
वही समुद्री मोर्चे पर भी लगातार नजर बनी हुई है शिपिंग मंत्रालय के अनुसार, भारतीय बंदरगाहों पर कोई जाम नहीं है। वर्तमान में 22 भारतीय जहाजों पर 611 नाविक सुरक्षित हैं और डीजी शिपिंग का कंट्रोल रूम 24 घंटे उनकी निगरानी कर रहा है। अब तक 513 नाविकों की सुरक्षित घर वापसी कराई जा चुकी है।वहीं, कूटनीतिक स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद कमान संभाले हुए हैं। पीएम मोदी ने ओमान, मलेशिया, फ्रांस, जॉर्डन और कतर के नेताओं से फोन पर बात की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने ऊर्जा के बुनियादी ढांचे पर हमलों की कड़ी निंदा की है और ‘डायलॉग और डिप्लोमेसी’ यानी संवाद और कूटनीति के जरिए शांति बहाली पर जोर दिया है। Delhi:
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि ईरान से 284 भारतीय तीर्थयात्री सुरक्षित लौट आए हैं। वहीं, कुवैत और बहरीन का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण सऊदी अरब के रास्ते भारतीयों को लाने के इंतजाम किए गए हैं। हालांकि, रियाद में हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की जान जाने की दुखद खबर भी सामने आई है, जिसके पार्थिव शरीर को लाने के लिए मिशन लगातार समन्वय कर रहा है।सरकार ने नागरिकों को सलाह दी है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और ऊर्जा संरक्षण के लिए वैकल्पिक उपायों पर भी ध्यान दें। Delhi:
