Eid Festival: देशभर में कल मनाई जाएगी ईद, शाही जामा मस्जिद में अदा की अलविदा जुमा की नमाज

Eid Festival:

Eid Festival: शाही जामा मस्जिद पर अल विदाई जुमा को लेकर नमाज अदा हुई, ईद-उल-फितर का त्योहार भारत में 21 मार्च को मनाया जाएगा। एक महीने के लंबे इंतजार के बाद मीठी ईद मनाने की तारीख तय हो गई है। देश में 18 फरवरी से रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत हुई थी और आज इसके 30 दिन पूरे हो गए हैं। Eid Festival: 

Read Also- Delhi: सीबीडीटी ने सरल आयकर कानून के लिए नियमों को अधिसूचित किया, एक अप्रैल से होंगे प्रभावी

ऐसे में शनिवार को भारत में ईद मनाई जाएगी। ईद रमजान के 29वें या 30 दिन मनाई जाती है। इसकी तारीख पूरी तरह से चांद के दिखने पर निर्भर होती है। चांद नहीं दिखता तो रमजान के आखिरी दिन ईद मनाने की परंपरा है। जामा मस्जिद के शाही इमाम ने बताया कि कल देश भर में ईद मनाई जाएगी Eid Festival:

Read Also- Delhi: भारत ने पश्चिम एशिया में बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताई, व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा पर दिया बड़ा बयान

दिल्ली में ईद को लेकर दिल्ली पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। सुरक्षा को देखते हुए जामा मस्जिद के पास पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से भी सुरक्षा का कड़ा पहरा है। आपको बता दें भारत मे 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी। और सऊदी अरब के साथ तुर्की, बहरीन, कतर, कुवैत और लेबनान सहित कई देशों में 20 मार्च यानी आज ईद मनाई जा रही है।

ईद उल-फितर इस्लाम धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस्लाम के हिजरी कैलेंडर के दसवें महीने को शव्वाल कहा जाता है। चांद दिखने के बाद शव्वाल के पहले दिन ईद-उल-फितर मनाई जाती है। भारत के अलग-अलग राज्यों में चांद के निकलने के समय में थोड़ा अंतर होता है। लेकिन अब ईद की तारीख का एलान हो चुका है। पूरे देश मे ईद का त्योहार 21 मार्च को मनाया जाएगा। Eid Festival:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *