BJP: दिल्ली में विकास को लेकर हुई बड़ी बैठक, उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने PM से की मुलाकात

BJP:

BJP: दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह सिंधु नेआज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, एलजी संधू ने प्रधानमंत्री कार्यालय में मुलाकात के दौरान दिल्ली में अपने अब तक के अनुभव साझा किए… साथ ही ‘विकसित दिल्ली 2047’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बनाई गई रणनीतियों की जानकारी भी दी। BJP:

Read Also- Eid Festival: देशभर में कल मनाई जाएगी ईद, शाही जामा मस्जिद में अदा की अलविदा जुमा की नमाज

इससे पहले एलजी संधू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात कर राजधानी से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की… उन्होंने राष्ट्रपति से मिले मार्गदर्शन को प्रेरणादायक बताया…
राजधानी में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए एलजी लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं… उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा, सफाई और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की… और बेहतर तालमेल व त्वरित प्रतिक्रिया पर जोर दिया। वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनकी कैबिनेट ने भी एलजी से मुलाकात कर ‘विकसित दिल्ली’ के लिए चल रही पहलों की जानकारी दी… इस दौरान विकास और सुरक्षा को लेकर सामूहिक संकल्प दोहराया गया।

Read Also –Sports News: तेज गेंदबाज हर्षित राणा IPL टूर्नामेंट से बाहर, कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ा झटका

उपराज्यपाल तरनजीत सिंधु ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी आज मुलाकात की और उनके साथ भी कई विषयों पर चर्चा की। कुल मिलाकर, दिल्ली में ‘विकसित दिल्ली 2047’ के विजन को लेकर तेज़ी से काम जारी है… और केंद्र व राज्य के बीच समन्वय के जरिए राजधानी को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की कोशिशें तेज हो गई हैं। BJP

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *