DELHI: CM रेखा गुप्ता ने आज (21 मार्च) PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राजधानी दिल्ली के विकास पर चर्चा भी की । CM रेखा गुप्ता ने X पर एक पोस्ट में कहा, “मुझे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हार्दिक मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जिसमें मुझे उनका अमूल्य मार्गदर्शन मिला । उनका दूरदर्शी नेतृत्व और दिल्ली के प्रति विशेष स्नेह हमेशा हमें नई ऊर्जा और प्रेरणा से भर देता है।”
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक नई जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने ‘पूर्वी और पश्चिमी पेरिफेरल एक्सप्रेसवे’ की भूमि अधिग्रहण लागत में दिल्ली की बकाया हिस्सेदारी के भुगतान के प्रस्ताव को आधिकारिक मंजूरी दे दी है । इन पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का मुख्य उद्देश्य दिल्ली को भारी वाहनों के दबाव से मुक्त करना और शहर में वायु प्रदूषण के स्तर को कम करना है।
Read Also-Geeta Phogat ने कहा- ‘ग्रामीण बेटियों में है हुनर, सिर्फ चाहिए माता-पिता का साथ’
मुख्यमंत्री ने कहा है कि पूर्व की सरकार ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर कभी गंभीरता नहीं दिखाई और राजनीतिक द्वेष के चलते केंद्र सरकार को जानबूझकर भुगतान रोके रखा, जिससे दिल्ली के हितों को नुकसान पहुंचा। उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन और निरंतर समर्थन से हम दिल्ली को प्रगति, समृद्धि और सुशासन की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।” गुप्ता ने निरंतर प्रेरणा देने और अपना बहुमूल्य समय देने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद भी दिया।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

