‘चोर-चोर’ की गूंज और अफरा-तफरी… दिल्ली में मोबाइल छीनकर भागे बदमाश, महिला ने पीछा कर सिखाया सबक

Delhi news, mobile snatching Delhi, brave woman Delhi, Kalkaji area Delhi, phone snatching, women bravery story

Delhi News : दिल्ली में गुरुवार को एक 26 साल की महिला ने हिम्मत दिखाते हुए, मोबाइल फोन छीनने वाले दो बदमाशों का कई किलोमीटर तक पीछा किया और पुलिस को उन्हें पकड़ने में मदद की।ये घटना 19 मार्च को दोपहर करीब तीन बजे हुई, जब मदनगीर की रहने वाली तनिष्का कालकाजी मंदिर जा रही थीं। वो बीआरटी रोड के पास एक ऑटो-रिक्शा का इंतजार कर रही थीं.Delhi News  Delhi News  

Read also- ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 3 दिन में 500 करोड़ क्लब में एंट्री, तोड़े कई रिकॉर्ड

तभी स्कूटर पर सवार दो लड़कों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए।वो उनके पीछे भागीं और बाद में एक ई-रिक्शा की मदद से उनका पीछा किया और शोर मचाकर लोगों को सचेत किया। लोगों की मदद से, आरोपियों को एक अस्पताल के पास रोक लिया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।Delhi News  Delhi News 

Read also- ‘समानता केवल कागजों पर नहीं, हकीकत में दिखनी चाहिए’- सीजेआई सूर्यकांत

उनकी पहचान मनीष (28) और सन्नी (24) के रूप में हुई, दोनों खानपुर के रहने वाले हैं। चोरी हुआ फोन और अपराध में इस्तेमाल किया गया स्कूटर बरामद कर लिया गया।तनिष्का ने बताया कि वो डरी हुई थीं, लेकिन उन्होंने पीछा करना जारी रखा।उन्होंने कहा, ‘मेरे पिता ने हमेशा मुझे हिम्मत के साथ मुश्किल हालात का सामना करने के लिए प्रोत्साहित किया है।Delhi News 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *