Haryana Accident: बहादुरगढ़ में तेज रफ्तार कैंटर का कहर, 3 की दर्दनाक मौत, 4 घायल

Haryana

Haryana Accident: बहादुरगढ़ में सोमवार दोपहर दिल्ली-रोहतक रोड स्थित आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र (MIE) के मामा चौक पर एक तेज रफ्तार कैंटर ने कहर बरपा दिया। इस भीषण हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।Haryana Accident:

Read Also- Delhi: CM रेखा गुप्ता 24 मार्च को पेश करेंगी दिल्ली का बजट, दिल्लीवासियों को बजट से बड़ी उम्मीदें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कैंटर चालक ने सबसे पहले सड़क पार कर रहे दो युवकों को जोरदार टक्कर मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बावजूद चालक ने वाहन नहीं रोका और तेज गति से कैंटर को आगे बढ़ा दिया। भागने के दौरान उसने बाईपास पर एक मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया, जिसमें कानोंदा निवासी योगेंद्र (30) की मौत हो गई, जबकि उसका साथी प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गया।Haryana Accident:

Read Also- Haryana: CM सैनी ने खरीफ कृषि मेला के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

इसके बाद बेकाबू कैंटर ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो में सवार लाइनपार निवासी प्रेम (महिला), उनके पति कृष्ण और चालक जयवीर घायल हो गए। हादसे के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया।Haryana Accident:

यहां डॉक्टरों ने अशोक (32) और शंभू (22), दोनों निवासी छपरा (बिहार), तथा योगेंद्र (30) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला प्रेम को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया।:हादसे के बाद भी चालक कैंटर को तेज गति से भगाता रहा और नजफगढ़ फ्लाईओवर की ओर बढ़ गया, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर के नीचे दो पिलरों के बीच फंस गया। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर वाहन नंबर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।Haryana:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *