West Bengal: निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 173 थानों के प्रभारी (ओसी) और प्रभारी निरीक्षकों (आईसी) का तबादला किया है। इनमें कोलकाता पुलिस के अधीन आने वाले 31 थाने भी शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Read Also: “शादी का वादा, गैंगरेप और ब्लैकमेलिंग… नूंह में धर्मपरिवर्तन का एक और मामला”
बता दें, रविवार 29 मार्च को कोलकाता के भवानीपुर और पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम जैसे महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों के अधिकारियों का भी तबादला किया गया। कूचबिहार, मालदा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, पश्चिम मेदिनीपुर, हावड़ा और उत्तर व दक्षिण 24 परगना जिलों के आईसी और ओसी के रूप में कार्यरत निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का भी तबादला किया गया है।
