DELHI POLICE की स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी को किया गिरफ्तार

DELHI POLICE

DELHI POLICE की स्पेशल सेल (NDR) की टीम ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आतंकी और ‘मेट्रो पोस्टर केस’ के मास्टरमाइंड शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में स्पेशल सेल के एडिशनल CP प्रमोद कुशवाहा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि स्पेशल सेल की नई दिल्ली रेंज की टीम जिसमे नए DCP आए है प्रवीण त्रिपाठी के नेतृत्व में कल रात वांटेड टेररिस्ट शब्बीर अहमद लोन को गाज़ीपुर से इंस्पेक्टर सुनील और इंस्पेक्टर धीरज मेलावत की टीम ने पकड़ा है।DELHI POLICE

Read Also-बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

स्पेशल सेल के एडिशनल CP प्रमोद कुशवाहा ने बताया की लास्ट मंथ हमने आपको एक मॉड्यूल के बारे में बताया था जिसमे 8 लोग पकड़े गए थे ,7 बांग्लादेशी नेशनल थे और 1 इंडियन नेशनल था जिसमे उमर फारुख और रवि उल इस्लाम मैन करैक्टर थे उन्हें कोलकाता से पकड़ा था। इसके साथ ही 6 लोग तमिलनाडु से पकड़े गए थे जो बांग्लादेशी नेशनल थे और इनका हैंडलर शब्बीर अहमद लोन था। शब्बीर अहमद लोन के पास से करीब 2300 बांग्लादेशी रुपए मिले , 1400 रुपए नेपाली करेंसी और 5 हजार रुपए पाकिस्तान की करेंसी, 3 हजार रुपए इंडियन करेंसी और एक नेपाल का सिम भी मिला है।DELHI POLICE

Read Also-बहराइच में पिकअप वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों की मौत

शब्बीर अहमद लोन के बारे में भी स्पेशल सेल के एडिशनल CP प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि स्पेशल सेल ने ही 2007 में शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय इसके पास से AK – 47 और हैंड ग्रेनेड भी जब्त किए थे और उस समय इसको सजा भी हुई थी। ये हाइली ट्रेंड आतंकवादी है और तब ये टारगेट किलिंग करने आया था।

उसके बाद ये फिर 2015 में कश्मीर के श्रीनगर से अरेस्ट हुआ और इसके पास से AK – 47 राइफल बरामद हुई। जेल में रहने के बाद 2019 में वह रिहा हुआ और फिर बांग्लादेश भाग गया था। अब देखना होगा स्पेशल सेल की आगे की जांच में आतंकी शब्बीर अहमद लोन और कितने आतंक के राज खोलता है, जिससे भारत को खतरा होने वाला था।DELHI POLICE

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *