BIHAR: नालंदा के शीतला माता मंदिर में भगदड़ मचने से 8 लोगों की हुई मौत

BIHAR

BIHAR के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में भगदड़ मचने से 8 लोगों की मौत हो गई। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। कुछ लोगों ने अस्पताल पहुंचने से पहले तथा कुछ ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद मंदिर परिसर और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।BIHAR

Read Also-Entertainment News: फिल्म ‘अर्जुन बेवकूफ’ में अभिनय करेंगे संजय मिश्रा

बिहारशरीफ के सहायक पुलिस अधीक्षक नूरुल हक ने कहा, “मंगलवार सुबह शीतला माता मंदिर में भगदड़ के दौरान आठ श्रद्धालुओं, जिनमें अधिकांश महिलाएं हैं उनकी मौत हो गई । घटना में कई श्रद्धालु घायल भी हुए भी हुए हैं। पुलिस बल और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।”इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंदिर में हुई भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की।BIHAR

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से जारी बयान में कहा गया, “मुख्यमंत्री ने बिहारशरीफ स्थित शीतला माता मंदिर में हुई भगदड़ में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है। वह इस घटना में श्रद्धालुओं की मौत से गहरे दुखी हैं और मृतकों के निकटतम परिजनों को 6-6 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। कुमार ने अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है।”BIHAR

Read Also-Tamil Nadu Assembly Election: मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने की 6.26 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित

वहीं, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने घटना को कथित “प्रशासनिक कुप्रबंधन” का परिणाम बताते हुए राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा, “प्रशासनिक कुप्रबंधन के कारण हुई इस घटना में श्रद्धालुओं की मौत बेहद दुखद है। दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की मैं प्रार्थना करता हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।”उन्होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने, मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता देने तथा घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।BIHAR

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *