Bollywood: अभिनेता संजय दत्त ने 1993 की अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘खलनायक’ के सीक्वल ‘खलनायक रिटर्न्स’ की घोषणा की है। संजय दत्त की ‘थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स’ और निर्माता अक्षा कंबोज की ‘एस्पेक्ट एंटरटेनमेंट’ ने फिल्म निर्माता सुभाष घई और उनकी कंपनी मुक्ता आर्ट्स से अपराध की पृष्ठभूमि वाली इस हिट एक्शन फिल्म के दूसरे भाग के अधिकार संयुक्त रूप से हासिल कर लिए हैं।
Read Also-Haryana: CM सैनी ने गेहूं खरीद, उठान और आवक पर प्रेस वार्ता करके दिया बड़ा बयान
घई के निर्देशन में बनी ‘खलनायक’ में जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित भी थे। फिल्म निर्माताओं ने शुक्रवार शाम को एक विशेष कार्यक्रम में ‘खलनायक रिटर्न्स’ का एक छोटा सा टीजर जारी किया, जिसमें संजय दत्त अपने मशहूर किरदार बल्लू को एक नए दमदार अवतार में निभाते नजर आए। अभिनेता (66) ने ‘खलनायक’ को दोबारा बनाने का मौका देने के लिए घई का आभार व्यक्त किया।
संजय दत्त ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘फिल्म ‘खलनायक’ का सफर लंबा रहा है और सुभाष घई के बिना ये संभव नहीं होता। वह एक दिग्गज हैं और मनोरंजन जगत के उस्ताद हैं। वे इस ‘खलनायक’ का हिस्सा होंगे।’’अभिनेता ने खुलासा किया कि 1993 के मुंबई बम विस्फोट मामले के सिलसिले में जेल की सजा काटते समय उन्हें ‘खलनायक’ की कहानी को आगे बढ़ाने का विचार आया।Bollywood
उन्होंने कहा, ‘‘जेल में मैंने अपने आस-पास के सभी लोगों से पूछा कि इसे देखना कौन पसंद करेगा और 4,000 कैदियों ने कहा कि वे सभी देखेंगे। मैंने उन सभी से इसके बारे में (नई ‘खलनायक’ की कहानी) एक पृष्ठ पर लिखने को कहा और मुझे उन सभी 4,000 पृष्ठों को पढ़ने में काफी समय लग गया।’’संजय दत्त ने कहा, ‘‘जब मैं पैरोल पर बाहर आया तो मैंने सुभाष सर से इसे देखने के लिए कहा। उसके बाद उन्होंने कहा कि इसे बनाया जाना चाहिए।Bollywood
’’‘वास्तव’, ‘अग्निपथ’, ‘सड़क’, ‘मिशन कश्मीर’ और ब्लॉकबस्टर ‘मुन्ना भाई’ श्रृंखला की हिट फिल्में करके दर्शकों के मन में अपनी अलग छाप बनाने वाले संजय दत्त ने इस पसंदीदा किरदार (‘खलनायक’ के बल्लू) को निभाने और प्रशंसकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के बारे में एक सवाल के जवाब में कहा कि वे दबाव में काम करने वाले व्यक्ति नहीं हैं।Bollywood
उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण पटकथा है। चाहे इसमें छह महीने लगें, आठ महीने या उससे भी अधिक, मैं सुभाष जी को कहानी और संगीत के लिए परेशान करता रहूंगा। जब तक हमें सही पटकथा नहीं मिल जाती, हम आगे नहीं बढ़ेंगे। फिल्म का हीरो पटकथा है और जब तक पटकथा उस स्तर की नहीं हो जाती, हम शूटिंग शुरू नहीं करेंगे।’’घई ने कहा कि उन्हें खुशी है कि अभिनेता ‘खलनायक रिटर्न्स’ बना रहे हैं।Bollywood
Read Also-ECI: तमिलनाडु में मतदान का सटीक आंकड़ा जारी करेगा निर्वाचन आयोग
फिल्म निर्माता ने कहा, ‘‘यह उनकी (संजय दत्त की) दिली इच्छा थी। संजू और मान्यता का जुनून था कि वे यह (‘खलनायक रिटर्न्स’) बनाएं। मुझे यकीन है कि (मूल फिल्म से) बेहतर होगी। मैं हमेशा मदद के लिए तैयार हूं।’’घई द्वारा निर्देशित और निर्मित मूल फिल्म को 1990 के दशक की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक माना जाता है और समय के साथ इसे एक ‘कल्ट’ फिल्म का दर्जा मिला। इसमें दत्त ने खलनायक बल्लू, जैकी श्रॉफ ने पुलिस अधिकारी राम और माधुरी ने गुप्त पुलिस अधिकारी गंगा की भूमिका निभाई थी।Bollywood
