Andhra Pradesh के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायड को ‘बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार मिला

Andhra Pradesh

Andhra Pradesh के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को एक मीडिया घराने ने ‘बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार दिया है। पुरस्कार स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान दर्शाता है कि आंध्र प्रदेश में शासन सुधारों और नीतिगत पहलों के चलते राज्य निवेश और नवाचार के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि अमरावती के निर्माण का एक और अवसर पाकर वे खुद को भाग्यशाली महसूस करते हैं और विश्वास व्यक्त किया कि यह “नए आंध्र” के विश्व स्तरीय प्रतीक के रूप में उभरेगा। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार राजधानी के विकास के लिए वित्तीय सहायता और अवसंरचना संबंधी सहायता सहित पूर्ण समर्थन दे रही है।Andhra Pradesh

Read Also-Bollywood: मोहित सूरी ने ‘आशिकी 2’ के 13 साल पूरे होने का जश्न मनाया

नायडू ने शनिवार देर रात ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”मैं ‘बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करता हूं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से इसे प्राप्त करना सम्मान और सौभाग्य की बात है। यह पुरस्कार आंध्र प्रदेश की जनता और उन सभी लोगों का है, जिन्होंने इस सफलता में योगदान दिया।”उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार आर्थिक परिवर्तन, व्यापार करने में सुगमता और वैश्विक निवेश आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।Andhra Pradesh

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *