New Delhi: जल्द होगी PM संग्रहालय में AI के जरिए महात्मा गांधी और पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी से बातचीत

New Delhi:

New Delhi: प्रधानमंत्री संग्रहालय में दर्शक जल्द ही महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के AI-संचालित 3डी अवतारों से बातचीत कर सकेंगे, जो “अति-यथार्थवादी” होंगे। लोगों को उन्नत तकनीक के जरिये इतिहास की जानकारी मिलेगी। ये परियोजना अंतिम चरण में है। इसके मई के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। ये सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व राष्ट्रपति ए. पी. जे. अब्दुल कलाम को दर्शाने वाली AI-संचालित प्रदर्शनियों की कामयाबी के बाद शुरू की गई है।New Delhi

Read Also-Andhra Pradesh के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायड को ‘बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार मिला

हाल में संग्रहालय की चौथी सालगिरह मनाई गई। यहां दर्शकों को बेहतर अहसास कराने के लिए उन्नत तकनीक का विस्तृत इस्तेमाल किया जा रहा है। खास कर उन लोगों तक पहुंच बनाने की योजना है, जो देख नहीं सकते। संग्रहालय की नई इमारत में, दर्शक देश की कुछ प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं के ऊपर रोमांचक ‘हेलीकॉप्टर राइड’ का भी आनंद ले सकते हैं।New Delhi

Read Also-USA: व्हाइट हाउस डिनर में ट्रंप को टारगेट करने वाली आरोपी गिरफ्तार, ट्यूटर और शौकिया वीडियो गेम डेवलपर…

पिछले कुछ महीने में प्रधानमंत्री संग्रहालय परिसर में दूसरी सुविधाओं के अलावा, स्मारिका दुकान के सामने एक कैफेटेरिया और नेहरू तारामंडल के ऊपर एक रेस्तरां भी शुरू किया गया है। भारत के तत्कालीन कमांडर-इन-चीफ का पूर्व निवास होने के नाते, यहां 18वीं सदी की एक तोप भी है। इसे रॉबर्ट टोर रशेल ने डिजाइन किया था। तोप ऐतिहासिक इमारत के बरामदे के ठीक सामने है। सरकार नई दिल्ली को लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना चाह रही है। संग्रहालय का विकास इसी मकसद से किया जा रहा है, जहां रोजाना चौदह सौ से पंद्रह सौ लोग आते हैं।New Delhi

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *