Haryana: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर CM सैनी ने दिया बड़ा बयान, बोले- महिलाओं को मिले समान अवसर…

Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रखा प्रस्ताव। मुख्यमंत्री ने कहा कोई भी समाज तब तक पूर्ण रूप से विकसित नहीं माना जा सकता जब तक महिलाओं को समान अवसर और अधिकार न मिले।हमारे गौरवशाली इतिहास में भी महिलाओं के अनेक प्रेरणादायक उदाहरण।

हमारी बेटियों ने खेलों में पूरी दुनिया में बार-बार अपनी उपलब्धियां के झंडे गाड़ने का किया काम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के पानीपत से दिया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा। आज देश में लिंगानुपात में हुआ बड़ा सुधार।पिछले साढ़े 11 वर्षों में हरियाणा में लिंगानुपात 871 से बढ़कर हुआ 923।Haryana:

Read Also- मई की तपती गर्मी में ऐसे रखें खुद को सुरक्षित, लू से बचने के आसान घरेलू उपाय

महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और सशक्त करने के लिए चलाई जा रही है जनकल्याणकारी योजनाएं।विकसित भारत 2047 के 4 स्तंभ, जिन में महिलाओं को भी किया गया शामिल।लखपति दीदी और ड्रोन दीदी जैसी योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक रूप से किया गया मजबूत। महिला सुरक्षा के लिए प्रदेश में खोले गए 33 महिला थाने।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के सम्मान का जो अभियान पिछले 12 वर्षों से चलाया वह वर्ष 2023 में अधिनियम के रूप में लाए।Haryana:

Read Also- Madhya Pradesh: कटनी में ग्रामीणों ने एक शख्स को जिंदा जलाने के आरोप में सड़क जाम कर दिया

गत 16 और 17 अप्रैल को संसद के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन में संशोधन विधेयक लाया गया। इस विधेयक के तहत महिलाओं को मिलना था 33 प्रतिशत का आरक्षण। इस शुभ शुरुआत से पहले ही विपक्षी दलों ने विरोध कर काला तिलक लगाया। महिलाओं के विरुद्ध विपक्ष का चेहरा हुआ उजागर। लोकसभा में 33 प्रतिशत का अधिकार मिलना था वहीं विधानसभा में भी महिलाओं को मिलना था 33% का अधिकार।

महिलाओं के समर्थन में आज का विशेष सत्र बुलाया गया लेकिन विपक्ष आज भी वॉक आउट कर गया।जिस प्रकार का रवैया केंद्र में विपक्ष के बड़े नेताओं का है वैसा ही रवैया हरियाणा कांग्रेस ने भी दिखाया।विपक्ष के लिए निंदा प्रस्ताव भी लाना चाहिए। यह कोई राजनीतिक प्रस्ताव नहीं बल्कि महिलाओं के प्रति हम सब की प्रतिबद्धता का प्रतीक। मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित करने की भी की अपील।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *