USA: ड्रग तस्करों पर अमेरिकी सेना ने बरपाया कहर, तीन नाविकों की दर्दनाक मौत

USA: 

USA: अमेरिकी सेना ने मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने के संदेह में पूर्वी प्रशांत महासागर में एक नौका पर गोलीबारी की जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी।अमेरिकी दक्षिणी कमान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।USA: 

Read Also- Delhi: अरविंद केजरीवाल के बयान से मची सनसनी, जस्टिस स्वर्णकांत शर्मा पर लगाया ये गंभीर आरोप

ट्रंप प्रशासन ने लातिनी अमेरिकी जल क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पिछले साल सितंबर में अभियान शुरू किया था और इसके तहत अब तक कम से कम 186 लोग मारे गए हैं।दक्षिणी कमान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें एक नौका विस्फोट से पहले पानी में तेजी से बढ़ती हुई दिख रही है और फिर वह आग की लपटों में घिर जाती है।USA: 

Read Also- BJP: दो दिन के सिक्किम और यूपी दौरे पर रहेंगे PM मोदी, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि लातिनी अमेरिका क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल गिरोहों के खिलाफ अमेरिका सख्त कार्रवाई करता रहेगा।इस बीच, आलोचकों ने नौकाओं पर हुए विभिन्न हमलों की वैधता को लेकर सवाल उठाए हैं।USA: 

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *