“इंदिरापुरम आग हादसा! CM योगी अलर्ट, बिल्डिंग खाली, फायर सेफ्टी ऑडिट के आदेश”

Gaziabad Fire: "Indirapuram fire accident! CM Yogi alert, building evacuated, fire safety audit ordered"

Ghaziabad Fire: इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की पॉश सोसाइटी गौड़ ग्रीन एवेन्यू में बुधवार यानी आज 29 अप्रैल की सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में कई फ्लैट्स इसकी चपेट में आ गए। सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागते नजर आए। उधर लखनऊ में CM योगी ने इस घटना पर तुरंत संज्ञान लिया है और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।  Ghaziabad Fire

CM योगी ने लिया संज्ञान

दरअसल, आज सुबह गाजियाबाद में आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री योगी ने लिया संज्ञान है। सीएम योगी ने जिला प्रशासन को फोन कर पूरी घटना की जानकारी ली और अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। सीएम ने साफ कहा कि राहत और बचाव कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा और डीएम इंद्र विक्रम सिंह को खुद मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने को कहा है।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। डीएम और पुलिस कमिश्नर समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया। सोसाइटी में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है। फिलहाल बिल्डिंग को खाली करा लिया गया है और फायर सेफ्टी ऑडिट के आदेश दिए गए हैं। पुलिस आसपास के फ्लैट्स में लगे सीसीटीवी भी खंगाल रही है ताकि आग लगने की सही वजह पता चल सके।

Read Also: CM चंद्रबाबू नायडू टीडीपी की कार्यकारी समिति के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

पूरा मामला 

Ghaziabad Fire- बता दें, बुधवार सुबह करीब 9 बजे इंदिरापुरम की गौड़ ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बहुमंजिला टावर के फ्लैट में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के कई फ्लैट्स तक पहुंच गई। धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। सोसाइटी के लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की 6 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। Ghaziabad Fire

गनीमत रही कि सुबह का वक्त होने की वजह से ज्यादातर लोग घरों से निकल चुके थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हादसे में किसी के हताहत होने या झुलसने की खबर नहीं है। हालांकि, फ्लैट्स में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या AC में ब्लास्ट की वजह से आग लगी होगी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम कारणों की जांच कर रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *