PM मोदी ने हरदोई की धरा से किया मेरठ से प्रयागराज तक बने गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण

Ganga Expressway

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरदोई की पावन धरती से उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट, गंगा एक्सप्रेसवे का भव्य लोकार्पण किया। यह एक्सप्रेसवे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ को संगम नगरी प्रयागराज से सीधे जोड़ेगा। इस दौरान मंच पर उनके साथ यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। Ganga Expressway

आपको बता दें, मेरठ से प्रयागराज तक बना ये गंगा एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा है। यह 12 जिलों (मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज) को आपस में जोड़ेगा। वर्तमान में यह 6 लेन का है, जिसे भविष्य में 8 लेन तक बढ़ाया जा सकता है। शाहजहांपुर के पास एक्सप्रेसवे पर 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी भी बनाई गई है, ताकि आपात स्थिति में लड़ाकू विमान यहां लैंड कर सकें और उड़ान भर सकें। Ganga Expressway

Read Also: “इंदिरापुरम आग हादसा! CM योगी अलर्ट, बिल्डिंग खाली, फायर सेफ्टी ऑडिट के आदेश”

गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन अवसर पर हरदोई में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, “यह एक्सप्रेसवे केवल सड़क नहीं, बल्कि यूपी की अर्थव्यवस्था के लिए ‘ग्रोथ इंजन’ साबित होगा। मेरठ से प्रयागराज का सफर जो पहले 12-14 घंटे लेता था, अब मात्र 6-7 घंटे में पूरा होगा। एक्सप्रेसवे के किनारे नए उद्योगों और फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स की स्थापना से लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। वहीं किसानों की उपज अब सीधे बड़े बाजारों और बंदरगाहों तक तेजी से पहुंच सकेगी।” Ganga Expressway

मेरठ से प्रयागराज तक बने 594 किलोमीटर लंबे इस गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के साथ उत्तर प्रदेश अब देश का ऐसा राज्य बन गया है जहाँ एक्सप्रेसवे का सबसे बड़ा नेटवर्क स्थापित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस मौके पर कहा कि यह एक्सप्रेसवे “डबल इंजन सरकार” की विकास की गति का प्रमाण है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व की सपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। Ganga Expressway

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *