TMC: पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का महापर्व आज अपने चरम पर पहुंच गया। दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग संपन्न हो गई है, और प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार राज्य में रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया। पहले चरण के बाद इस चरण में भी मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण में 142 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। TMC:
Read Also: Karnataka Accident: कर्नाटक में दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकराई बस, तीन की मौत
इनमें कोलकाता समेत हुगली, हावड़ा, पूर्वी व पश्चिमी बर्धमान, नदिया और उत्तर-दक्षिण 24 परगना जिलों की महत्वपूर्ण सीटें शामिल हैं। सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान में शुरुआती घंटों में ही भारी भीड़ देखी गई। पहले चरण में 93% से अधिक रिकॉर्ड मतदान के बाद दूसरे चरण में भी यह ट्रेंड जारी रहा। महिलाओं और युवाओं ने मतदान के इस पर्व में बढ़ चढ़कर मतदान किया।TMC:
Read Also: “इंदिरापुरम आग हादसा! CM योगी अलर्ट, बिल्डिंग खाली, फायर सेफ्टी ऑडिट के आदेश”
चुनाव आयोग ने पूरे राज्य में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती के बीच शांतिपूर्ण मतदान की खबरें आई हैं, हालांकि कुछ इलाकों में छोटी-मोटी घटनाओं की सूचना मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं ने मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में वोट डालने की अपील की थी।TMC:
इस चुनाव में TMC और BJP के बीच कड़ा मुकाबला है। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सत्ता बचाने की कोशिश कर रही है, जबकि BJP ने राज्य में परिवर्तन का नारा दिया है।कोलकाता और आसपास की सीटें इस बार निर्णायक साबित हो सकती हैं।TMC:
