“क्या 1 कप ब्लैक कॉफी बचाएगी लिवर, मोटापा और दिल की बीमारी कर देगी दूर?”

Health Tips: "Will 1 cup of black coffee save your liver, prevent obesity and heart disease?"

Health Tips: सुबह उठते ही एक कप कड़क ब्लैक कॉफी… सिर्फ नींद ही नहीं भगाती, बल्कि आपकी सेहत का भी ख्याल रखती है। नई रिसर्च कहती है कि बिना चीनी-दूध वाली ब्लैक कॉफी फैटी लिवर, मोटापे और दिल की बीमारियों का खतरा कम कर सकती है। लेकिन कैसे? और कितनी कॉफी पीना सेफ है? आइए जानते हैं। ब्लैक कॉफी में 2 जादुई चीजें होती हैं- कैफीन और पॉलीफेनॉल्स यानी एंटीऑक्सीडेंट। Health Tips Health Tips

ये दोनों मिलकर बॉडी में कमाल करते हैं… आजकल ‘नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज’ महामारी बन गई है। जंक फूड और खराब लाइफस्टाइल से लिवर में फैट जमा होने लगता है। रिसर्च कहती है कि ब्लैक कॉफी में मौजूद ‘क्लोरोजेनिक एसिड’ लिवर में फैट बनने की प्रोसेस को धीमा करता है। ये लिवर एंजाइम्स को भी कंट्रोल करता है और लिवर फाइब्रोसिस यानी सख्त होने से बचाता है। दिन में 2 कप ब्लैक कॉफी पीने वालों में फैटी लिवर का रिस्क 20-25% तक कम पाया गया।

Read Also: Haryana: झज्जर में किसानों का प्रदर्शन, कृषि समझौते के विरोध में सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

वहीं कैफीन नेचुरल फैट बर्नर है। ये मेटाबॉलिज्म को 3-11% तक तेज करता है। मतलब आपकी बॉडी रेस्ट में भी ज्यादा कैलोरी जलाती है। साथ ही ब्लैक कॉफी ‘थर्मोजेनेसिस’ बढ़ाती है, यानी बॉडी हीट प्रोड्यूस करके फैट गलाती है। ये भूख कंट्रोल करने वाले हार्मोन ‘पेप्टाइड YY’ को भी बढ़ाती है, जिससे क्रेविंग कम होती है। लेकिन याद रहे फायदा सिर्फ ब्लैक कॉफी से है। चीनी-दूध मिलते ही कैलोरी बढ़ जाती है

दिल का रखे वाला

Health Tips- लोगों को लगता है कॉफी से BP बढ़ता है, लेकिन मॉडरेट मात्रा में ब्लैक कॉफी दिल के लिए अच्छी है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट धमनियों की सूजन कम करते हैं। ये ‘बैड कोलेस्ट्रॉल’ यानी LDL का ऑक्सीकरण रोकते हैं, जो हार्ट अटैक की बड़ी वजह है। स्टडीज बताती हैं कि रोज 1-3 कप ब्लैक कॉफी पीने वालों में हार्ट डिजीज का रिस्क 15% तक कम होता है। साथ ही ये टाइप-2 डायबिटीज का खतरा भी घटाती है, जो दिल की बीमारियों की जड़ है।

“ब्लैक कॉफी एक सुपर-ड्रिंक है, लेकिन ‘मात्रा’ सबसे अहम है। 400 mg कैफीन यानी दिन में 3-4 कप से ज्यादा नहीं। खाली पेट, लेट नाइट, या प्रेग्नेंसी में अवॉइड करें। एसिडिटी, एंग्जायटी, या अनिद्रा वाले लोग डॉक्टर से पूछकर लें। याद रखें, कॉफी सप्लीमेंट है, इलाज नहीं। हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज की जगह नहीं ले सकती।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *