Gujarat: गुजरात के भावनगर में माता-पिता की हत्या के आरोप में शनिवार 2 मई को एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि ये घटना तलाजा के रामटेकरी इलाके में घटी। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 12 दिन पहले किशोरभाई वेलजीभाई वैथा और उनकी पत्नी रेखाबेन के शव उनके घर में जले हुए मिले थे।
Read Also: राजकोट के अजी बांध में परिवार के तीन सदस्यों की डूबने से मौत, एक लापता
पुलिस ने बताया कि शुरुआत में तलाजा पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु (एडी) का मामला दर्ज किया गया था।बाद में शवों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि हुई कि पीड़ितों का गला घोंटकर हत्या की गई और फिर शवों को जला दिया गया। एक अधिकारी ने बताया, “हमने मृतक महिला के भाई की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।” उन्होंने आगे बताया कि दो आरोपी हैं और उनके साथ दो अन्य आरोपी भी हैं जिन्होंने उनकी मदद की थी।
