Bollywood: अभिनेता रितेश देशमुख की फिल्म “राजा शिवाजी” ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी की इस फिल्म का निर्देशन रितेश देशमुख ने किया है और ये शुक्रवार को मराठी और हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसमें अभिनेता ने छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है। Bollywood:
Read Also: मतगणना से पहले मुख्यमंत्री विजयन के निर्वाचन क्षेत्र धर्मदम में विस्फोटक सामग्री जब्त
मेकर्स ने रविवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए बॉक्स ऑफिस के आंकड़े शेयर किए। इस पोस्ट में फिल्म का पोस्टर था, जिस पर बॉक्स ऑफिस के आंकड़े लिखे हुए थे।फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 12.40 करोड़ रुपये (नेट) कमाए और शनिवार को 11.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 23.90 करोड़ रुपये (नेट) रहा।कैप्शन में लिखा खा, “ये स्वराज की हर आवाज से मिली जीत है। Bollywood:
Read Also: Karan Johar: मशहूर फैशन इवेंट Met Gala में डेब्यू करेंगे फिल्म निर्माता करण जौहर, मनीष मल्होत्रा ने किया कंफर्म
दिन एक और दो का भारत एनबीओसी 23.90 करोड़ रुपये।हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रेरक जीवन पर आधारित। ‘राजा शिवाजी’ आपके नजदीकी सिनेमाघरों में। अभी अपने टिकट बुक करें | यू/ए 16+ | मराठी और हिंदी।”फिल्म निर्माताओं के अनुसार, ये फिल्म शिवाजी महाराज की उस यात्रा को दर्शाती है जिसमें एक युवा व्यक्ति के रूप में शक्तिशाली ताकतों को चुनौती देने की प्रतिज्ञा लेने से लेकर स्वराज की नींव रखने वाले नेता बनने तक का सफर दिखाया गया है।Bollywood:
इसका उद्देश्य भाषाई सीमाओं से परे दर्शकों के सामने उनकी कहानी प्रस्तुत करना है।ये फिल्म जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत की गई है और मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख द्वारा निर्मित है। Bollywood:
