Odisha: दहीबड़ा खाने से गांव के 27 बच्चे बीमार, फूड प्वॉइजनिंग होने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती

Odisha:

Odisha: ओडिशा के जाजपुर जिले के एक गांव में कथित तौर पर दहीबड़ा खाने के बाद बीमार पड़ने पर 27 बच्चों सहित कुल 58 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ये जानकारी दी।ये घटना शुक्रवार को दशरथपुर ब्लॉक के पातापुर गांव में हुई, जहां लोगों ने एक स्थानीय विक्रेता से ‘कटक दहीबड़ा’ खाया। Odisha:  

Read Also: Karan Johar: मशहूर फैशन इवेंट Met Gala में डेब्यू करेंगे फिल्म निर्माता करण जौहर, मनीष मल्होत्रा ने किया कंफर्म

पुलिस ने बताया कि इसका सेवन करने के तुरंत बाद लोगों ने उल्टी और बुखार की शिकायत की। उसने बताया कि बीमार लोगों को दशरथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और जाजपुर जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) में भर्ती कराया गया है। जाजपुर जिला कलेक्टर अंबर कुमार ने बताया कि इलाज के बाद 21 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।Odisha:  

Read Also: MP: जबलपुर क्रूज हादसे में बाल-बाल बचे क्रूज संचालक महेश पटेल ने सुनाई आपबीती, दिया बड़ा बयान

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मुकेश महालिंग ने जाजपुर स्थित अस्पताल का दौरा किया और लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।उन्होंने संवाददाताओं को बताया, ‘‘27 बच्चों सहित 58 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चलता है कि यह ‘दहीबाड़ा’ के सेवन के कारण हुआ था। हमने खाद्य पदार्थ और पानी के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेज दिए हैं।’’मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने घटना की जांच के लिए तीन स्वतंत्र टीमें गठित की हैं।Odisha:  

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *