Karan Johar: मशहूर फैशन इवेंट Met Gala में डेब्यू करेंगे फिल्म निर्माता करण जौहर, मनीष मल्होत्रा ने किया कंफर्म

Karan Johar:

Karan Johar: फिल्म निर्माता करण जौहर पहली बार फैशन जगत से जुड़े प्रतिष्ठित समारोह ‘मेट गाला’ में नजर आएंगे, जिसमें वे मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए परिधान पहनेंगे। मल्होत्रा ने सीबीएस टीवी नेटवर्क के ‘सैटरडे मॉर्निंग’ कार्यक्रम में इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि रेड कार्पेट पर और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा। Karan Johar: 

Read Also: “राजस्थान में 24 घंटे वाटर होल गणना पूरी! 2,685 जगहों पर वन्यजीवों की गिनती, तेंदुए 20 से बढ़कर हुए 28”

उन्होंने कहा, “इस बार मैं एक बहुत बड़े निर्देशक करण जौहर के लिए परिधान डिजाइन कर रहा हूं, जो अपने फैशन और फिल्मों के लिए जाने जाते हैं… रेड कार्पेट पर बहुत कुछ देखने को मिलेगा।”फिल्म निर्माता ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान मल्होत्रा के डिजाइन किए हुए कई परिधान पहने हैं। पिछले साल बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने इस कार्यक्रम में पहली बार शिरकत की थी। उन्होंने मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ एक परिधान पहना था।Karan Johar: 

Read Also: भावनगर में बेटे और बहू ने मिलकर की माता-पिता की हत्या

मेट गाला न्यूयॉर्क शहर में स्थित ‘मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट’ के ‘कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट’ के लिए धन जुटाने के लिए आयोजित होने वाला वार्षिक कार्यक्रम है।इस वर्ष ये कार्यक्रम सोमवार, चार मई को आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में रिहाना और जेंडया समेत कई मशहूर हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। Karan Johar: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *