UP News: उत्तर प्रदेश के बलिया में रविवार सुबह गंगा नदी में मुंडन समारोह के दौरान एक किशोरी समेत चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी।फेफना थाना क्षेत्र के कल्याणीपुर गांव के रहने वाले वशिष्ठ चौहान के परिवार और रिश्तेदार मुंडन समारोह के लिए घाट पर जमा हुए थे।UP News:
Read Also: Odisha: दहीबड़ा खाने से गांव के 27 बच्चे बीमार, फूड प्वॉइजनिंग होने पर अस्पताल में कराया गया भर्ती
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे गंगा में चार लोग डूब गए।हादसे के बाद मछुआरों और दमकल कर्मियों की मदद से दोपहर में चलाए गए तलाशी अभियान के बाद हर्षिता चौहान (17), अरुण चौहान (20), नंदिता चौहान (21) और अर्जुन चौहान (19) के शव नदी से बरामद किए गए।पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।UP News:
