West Bengal: पश्चिम बंगाल में सोमवार यानी आज 4 मई की सुबह 8 बजे विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू होने के साथ ही पूरे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के 25 लाख से अधिक कर्मियों को राज्य पुलिस के साथ 23 जिलों के 77 मतगणना केंद्रों पर तैनात किया गया है।West Bengal
Read Also: तमिलनाडु की राजनीति में विजय की TVK क्या ‘तीसरी शक्ति’ के रूप में द्रविड़ वर्चस्व को चुनौती देगी ?
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि 293 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने यहां निर्वाचन आयोग कार्यालय में पत्रकारों से कहा, “आवश्यकतानुसार तैयारियां पूरी हैं।” जब उनसे पूछा गया कि क्या विजयी उम्मीदवारों की विजय रैलियों की अनुमति दी जाएगी, तो उन्होंने कहा कि इस मामले पर संबंधित जिला मजिस्ट्रेट निर्णय लेंगे। एक अन्य अधिकारी ने कहा, “सुचारू और शांतिपूर्ण मतगणना प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त उपाय किए गए हैं, और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दल तैयार हैं।”West Bengal
